CM Shivraj के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-ठाकुरों की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालें..वो कोठड़ी में बंद रखते है

Published : Nov 25, 2021, 08:18 PM ISTUpdated : Nov 25, 2021, 08:27 PM IST
CM Shivraj के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा-ठाकुरों की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालें..वो कोठड़ी में बंद रखते है

सार

अक्कर अपने विवादित बयानों में घिरे सीएम शिवराज सिंह चौहान के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सवर्ण महिलाओं को भी काम के लिए घर से खींचकर निकालें तभी समानता आएगी। क्योंकि ठाकुर-ठकार जैसे जितने बड़े-बड़े लोग हैं, वे लोग अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं।

भोपाल. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ( bisahulal singh) ने महिलाओं को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा-ठाकुरों की घर की महिलाओं को पकड़ कर बाहर निकालें, तभी समाज में समानता आएगी। क्योंकि वह अपनी कोठड़ी में हमेशा बंद रहती हैं।

नारी रत्न सम्मान में ही मंत्री के बिगड़े बोल
दरअसल, अक्कर अपने विवादित बयानों में घिरे वाले मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर जिले में एक संस्था की तरफ से आयोजित नारी रत्न सम्मान समारोह में पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कहा कि सवर्ण महिलाओं को भी काम के लिए घर से खींचकर निकालें तभी समानता आएगी। क्योंकि ठाकुर-ठकार जैसे जितने बड़े-बड़े लोग हैं, वे लोग अपनी महिलाओं को कोठड़ी में बंद रखते हैं। उनकी महिलाएं बाहर न निकलें तो उन्हें पकड़-पकड़कर बाहर निकालना चाहिए। तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी। 

पकड़-पकड़ कर महिलाओं को निकालो बाहर
मंत्री ने दूसरी समाज की महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे-आपके गांव की महिलाएं धान काटती है..आंगन में गोबरल लीपती हैं..घर की भीतर से बाहर की सफाई करती हैं। लेकिन इनके घर की महिलाएं नहीं करतीं। अरे भाई, महिलाओं को जब पुरुष और महिलाओं के बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबर काम करना चाहिए। अब सब अपने आप को पहचानों और पुरुष के साथ कंधे मिलाकर आप आगे आएं...और जितने बड़े-बड़े ठाकुर-वाकुर हैं ना उनके घर की महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकालें...उनलोगों को भी समाज के साथ काम करना चाहिए। तब ही ना महिलाएं आगे बढ़ेंगी।'

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं मंत्रीजी
बता दें कि कांग्रेस से बीजेपी में आए और शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह इससे पहले भी कई बार ऐसे ही विवादित बयान दे चुके हैं।
वह कांग्रेस प्रत्याशी रहे विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर चुनाव आयोग ने उनपर कार्रवाई भी की थी।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर