MP के 3 शहरों में 32 घंटे का लॉकडाउन: जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद, नियम तोड़ा तो क्या होगी सजा

कोरोना बेकाबू होता देख इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में धारा 144 के तहत आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिसे जो लेना हो वह ले, कल कोई छूट नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। सिर्फ दूध एक घंटे सुबह 9 से 10 बजे तक बंटेगा।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20, 2021 3:24 PM IST / Updated: Mar 20 2021, 08:56 PM IST

भोपाल/इंदौर (मध्य प्रदेश). देश में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है, उसने अपना कहर बरपना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक टोटल लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। तीनों शहरों के कलेक्टर ने लोगों से कह दिया है कि जिसे जो खरीदना वह आज खरीद ले, कल किसी को कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि  अगले आदेश तक हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा, साथ ही इन शहरों में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

इंदौर  कलेक्टर ने दिए यह निर्देश
कोरोना बेकाबू होता देख इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में धारा 144 के तहत आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिसे जो लेना हो वह ले, कल कोई छूट नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। सिर्फ दूध एक घंटे सुबह 9 से 10 बजे तक बंटेगा। अगर किसी दुकानदार ने  कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसकी दुकान हमेशा के लिए सील कर दी जाएगी। इतना ही नहीं मास्क मुंह परा लगा होना चाहिए, ना कि कान से लटका हुआ हो। अगर ऐसा देखा गया तो उसको स्पॉट पर ही फाइन लगा दिया जाएगा।

भोपाल कलेक्टर ने भी दी सख्त हिदायत 
वहीं राजधानी भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी बढ़ते मामले को देख सख्त हिदायत देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। अगर किसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो उसे स्पॉट से ही उठा लिया जा सकता है। इसके अलावा उस पर  500 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 2 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। दुकानदार ने नियमों को उल्लघंन किया, तो 5 हजार रुपए फाइन देना होगा। इसके बाद भी नहीं माने तो दूसरी और तीसरी बार में उनको 10 हजार रुपए जुर्माना देना होगा। फिर भी वह नहीं माने तो उनकी दुकान सील करने के आदेश दे दिए जाएंगे। भोपाल में 32 घंटे के टोटल लॉकडाउन की जिम्मेदारी 43 थाना क्षेत्रों में टीआई, तहसीलदार से लेकर नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपी गई है। इन अधिकारी-कर्मचारियों ने सख्ती नहीं दिखाई तो इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

जबलपुर कलेक्टर ने भी जारी के किए आदेश
जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि हम नहीं चाहते की पुराने दिन फिर से लौटकर आएं। इसलिए अब से हर संडे का लॉकडाउन रहेगा। प्रशासन ने मास्क को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का ऐलान कर दिया है। साथ ही बिना वजह से कोई घूमता देखा गया तो उसके खिलाफ कोरोना नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे बेहतर है कि आप अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की खातिर कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। कलेक्टर ने कहा कि शहर में लॉकडाउन के दौरान दूध, दवाई मिल सकेगी। टिकट दिखाकर रेलवे स्टेशन जा सकेंगे। लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा।

क्या खुला और क्या रहेगा बंद
- 32 घंटे के टोटल लॉकडाउन में सिर्फ बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने की अनुमति होगी।
- एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर यात्री आ जा सकेंगे। लेकिन उनको यात्रा का टिकट दिखाना होगा।
- लॉकडाउन में अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आ-जा सकेंगे।
- महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने और जाने वाली यात्री बसों पर 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगी।
- फैक्टरियों में मजदूर-कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखाकर ड्यूटी आ जा सकते हैं।
- कोचिंग संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ण तरह से बंद रहेंगी।
- लॉकडाउन के दौरान मीडियाकर्मियों को छूट रहेगी। आवाजाही के लिए उन्हें मीडिया संस्थान द्वारा दिया गया परिचय पत्र दिखाना होगा।
- सब्जी और किराने की दुकानें पूरी तरह से बूंद रहेंगी।
-  रविवार को इन शहरों में होने वाली शदियों में 40 लोग शामिल हो सकेंगे।

सीएम ने मीटिंग में लिए यह फैसले
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर मंत्रालय में समीक्षा बैठक की। जिसमें राज्य के हेल्थ मिनिस्टर प्रभुराम चौधरीमुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, डीजीपी विवेक जौहरी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला शामिल थे। जिसमें तीन शहरों में एक दिन का टोटल लॉकडाउन लगाने का फैसला हुआ।

सीएम शिवराज ने लोगों को खुद लगाए मास्क
लॉकडाउन लगने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि हम सभी मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तो कोविड19 हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। में आज न्यू मार्केट में लोगों को जागरुक करने आया हूं और समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि मास्क अवश्य लगायें। मास्क लगाकर न सिर्फ हम स्वयं को सुरक्षित करते हैं, बल्कि समाज को भी एक सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। बता दें कि इस दौरान सीएम ने कई लोगों के मुंह पर मास्क भी लगाए। जिनके चेहरे पर मास्क नहीं था, उनके सामने हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि सावधानी में ही सुरक्षा है। गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही हम सब #COVID19 को परास्त कर सकेंगे।

Share this article
click me!