घर बसने से पहले उजड़ा: शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने किया सुसाइड: दुल्हन सोती रही और उसने लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा दुखद मामला सामने आया है, जहां दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि वह विधवा हो गई। दूल्हे अपने विवाह के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि यह पत्नी सोती रही और पति  फंदे पर झूल गया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2021 3:33 PM IST / Updated: Dec 02 2021, 09:05 PM IST

देवास (मध्य प्रदेश). शादी के बाद हर नवदंपति की नई जिंदगी शुरु होती है। सात फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन कई हसीन सपने देखते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा दुखद मामला सामने आया है, जहां दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था कि वह विधवा हो गई। दूल्हे अपने विवाह के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि यह पत्नी सोती रही और पति  फंदे पर झूल गया।

दुल्हन के सोते छोड़ फंदे पर झूल गया दूल्हा
दरअसल, दिल को झकझोर देने वाली यह घटना देवास जिले के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में बोरखेड़ी गांव मंगलवार रात घटी। जहां 23 साल के विजय कुमावत की शादी 28 नवंबर को हुई थी। बुधवार रात दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ घर के ऊपर बने कमरे में थे। दोनों सो रहे थे, इसी दौरान विजय ने अपनी दुल्हन को सोता छोड़ तीसरी मंजिल पर गया और पंखे से लटक फांसी ला लगी।

दुल्हन जब वो भयानक मंजर देखा तो उड़ गए होश
बता दें कि जब देर रात दुल्हन यानि पत्नी मंजू की अचानक नींद खुली तो उसे विजय बेड पर नहीं दिखाई दिया। वह बाहर जाने की कोशिश करे लगी, लेकिन दरवाजा बाहर बंद होने के कारण कहीं नहीं जा सकी। इसके बाद उसने अपनी सास को फोन कर गेट खुलवाया। परिवार ने विजय को पूरे घर में तलाशा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। जब उन्होंने तीसरी मंजिल पर जाकर बंद कमरे को खोला तो वो सीन देख उनके होश उड़ गए। क्योंकि फंदे पर युवक लटका हुआ था।

परिजनों ने बताई कुछ दूसरी कहानी
नई-नवेली दुल्हन ने जब यह देखा तो वह देखते ही बेसुध हो गई। पीड़ित के परिवार में  कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर किस वजह से उनके बेटे ने यह खतरनाक कदम उठाया। हालांकि उन्होंने इतना जरुर बताया कि कई बार विजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वो शादी के बाद से ठीक था। विजय को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। गुरुवार को उज्जैन में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Share this article
click me!