MPBSE 12th result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड क्लास 12 का रिजल्ट कुछ देर बाद, जानिए कहां और कैसे करें चेक

इस बार 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी है, जिनके परिणाम आने वाले हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को MPBSE12,स्‍पेस, रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 27, 2020 5:38 AM IST / Updated: Jul 27 2020, 12:15 PM IST

भोपाल. MPBSE 12th result 2020: आज कुछ देर बाद  मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)12वीं क्लास के रिजल्ट जारी करने वाला है। जानकारी के मुताबिक यह रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी कर इस संबंध में सूचना दी है। 

इन वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे रिजल्ट
दरअसल, इस बार 8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा दी है, जिनके परिणाम आने वाले हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके अलावा इन साइट पर भी देखिए परिणाम
-mpbse.mponline.gov.in 
-mpbse.nic.in
-results.gov.in
-Indiaresults.com पर भी छात्र रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टूडेंट इस तरह से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट
1. छात्रों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
2. फिर यहां पर आपको अपना रोल नम्बर और अन्य जानकारियां डालनी होंगी।
3.जैसे ही आप  जानकारी डालकर submit करेंगे तो आपका परिणाण सामने होगा।
4. इतना ही नहीं इन वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकेंगे।

मोबाइल SMS पर भी देखें रिजल्ट
स्टूटेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को MPBSE12,स्‍पेस, रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा। थोड़ी देर में आपका परिणाण मोबाइल पर आ जाएगा।

30 साल में पहली बार हुआ ऐसा
बता दें कि एमपी बोर्ड के तरफ से इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं। वहीं  30 साल में ऐसा पहली बार हुआ जहां एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट 12वीं से पहले घोषित किए गए हैं। 10वीं का रिजल्ट  4 जुलाई को जारी कर दिया गया है।

Share this article
click me!