सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री तोमर ने त्यागे जूते चप्पल, इसलिए 45 डिग्री तापमान में चल रहे नंगे पैर

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और  कमलनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने ही जाते हैं। इस बार उन्होंने जूते चप्पल त्याग दिए हैं। वह 45 डिग्री तापमान में नंगे पैर चल रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 1, 2020 2:09 PM IST / Updated: Jun 01 2020, 07:41 PM IST

ग्वालियर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और  कमलनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने ही जाते हैं। इस बार उन्होंने जूते चप्पल त्याग दिए हैं। वह 45 डिग्री तापमान में नंगे पैर चल रहे हैं। ऐसा उन्होंने जनता की कठिनाई को दूर करने के लिए लिया गया संकल्प है। उनका कहना है कि वह शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भी नंगे पैर मंच पर शपथ लेने जाएंगे।

इस वजह से नंगे पैर चल रहे हैं पूर्व मंत्री
दरअसल, तोमर की विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या है। तीन दिन पहले उनके क्षेत्र के लोग पानी की समस्या लेकर पहुंचे थे। इसके बाद तोमर क्षेत्रवासियों के साथ अधिकारियों के पास नंगे पैर ही मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक उनके लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता वह नंगे पैर ही रहेंगे।

कांग्रेस छोड़ थाम लिया बीजेपी का दामन
 बता दें​ कि ढाई महीने पहले प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस से बगावत कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के दामन थाम लिया है। सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 22 विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। प्रद्युम्न सिंह तोमर भी उन्हीं में एक हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं उनके वीडियो
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह कभी नालों में उतर कर खुद सफाई करने लगते हैं तो कभी सड़क और टॉयलेट की सफाई करने में जुट जाते हैं। तोमर के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

Share this article
click me!