बायोलॉजी टीचर की गंदी करतूत, छात्राओं को दिखाता गंदे-गंदे वीडियो, बार-बार पढ़ाता था रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर

Published : Dec 24, 2021, 02:17 PM ISTUpdated : Dec 24, 2021, 02:18 PM IST
बायोलॉजी टीचर की गंदी करतूत, छात्राओं को दिखाता गंदे-गंदे वीडियो, बार-बार पढ़ाता था रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर

सार

छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक प्रदीप सोलंकी लेबोरेटरी में उन्हें पोर्न वीडियो और फोटो दिखाता था, बायोलॉजी में बार-बार रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर पढ़ाता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। 

गुना : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के गुना (Guna) में छात्राओं को पोर्न वीडियो दिखाने वाले टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शहर के मॉडल स्कूल के बायोलॉजी टीचर प्रदीप सोलंकी पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाया था। बुधवार रात को छात्राओं ने कैंट थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया था। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक प्रदीप सोलंकी लेबोरेटरी में उन्हें पोर्न वीडियो और फोटो दिखाता था, बायोलॉजी में बार-बार रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर पढ़ाता था। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

बार-बार बढ़ाता था रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर
छात्राओं ने अपनी शिकायत में टीचर प्रदीप सोलंकी पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। छात्राओं का कहना है कि प्रदीप सोलंकी बायोलॉजी में बार-बार रिप्रोडक्शन वाला चैप्टर ही पढ़ाते हैं। यह चैप्टर पढ़ाते वक्त वह छात्राओं को अश्लील फोटो और वीडियो भी दिखाता था। जब छात्राएं ऐसा करने से मना करती तो वह कहता कि ये उन्हें आगे भविष्य में काम आएगा। जिसके बाद छात्राओं ने इसकी शिकायत की।

क्लास में कम, लैब में ज्यादा पढ़ाता था शिक्षक
अपनी शिकायत में एक छात्रा ने कहा कि शिक्षक प्रदीप सोलंकी क्लास की बजाय बायोलॉजी लैब में ही क्लास लेते हैं। एक दिन वह अपनी फ्रेंड के साथ प्रैक्टिकल की कॉपी लेने गई थी तो उसने उसे पकड़कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह छात्रा वहां से बचकर भाग निकली। छात्राओं ने बताया कि कई बार उन्होंने शिक्षक से कहा कि वे शिकायत करेंगी लेकिन वह उनसे कहता कि वही स्कूल के प्रिंसिपल बनने वाले हैं। उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र
उधर DEO चंद्रशेखर सिसोदिया ने शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई के लिए कमिश्नर को पत्र लिखा है। शिक्षक प्रदीप सोलंकी पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द  ही उस पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

इसे भी पढ़ें-रांची का हाइप्रोफाइल केस: रात में मंगतेर संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट की, सुबह कमरे में मिली सगी बहनों की लाश

इसे भी पढ़ें-सबसे बड़े शॉपिंग मॉल में शर्मनाक हरकत: महिला के कपड़े उतरवाए, वो रोती रही पर किसी को शर्म नहीं आई..वजह इतनी सी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान