
भोपाल (मध्य प्रदेश). आज कल हर कोई अपनी शादी को खास और चर्चा में लाने के लिए कुछ ना कुछ अलग करता है। लेकिन इस दौरान कई लोग शान-शौकत में अपराध भी कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के चंबल संभाग से सामने आया है। जहां पहले दूल्हे ने स्टेज पर फायरिंग की, इसके बाद दुल्हन भी फायरिंग करती दिखी।
जयमाला से पहले दुल्हन बंदूक को थामे दिखी
दरअसल, यह मामला सोमवार को ग्वालियर से सामने आया है। जहां शादी समारोह के दौरान दूल्हा-दु्ल्हन ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। पहले दूल्हे ने दो राउंड हवाई फायर किए। इस बीच दुल्हन बंदूक को थामे रही। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन के वीडियो से मचा हड़कंप
वीडियो के वायरल होते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने दूल्हा-दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि दूल्हे की तलाश की जा रही है। जल्दी उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। बता दें कि दूल्हा शादी करने के बाद से फरार बताया जा रहा है।
स्टूडेंट अपनी छाती पर कट्टा दिखाते हुए आया नजर
बताया जाता है कि इसी दिन ग्वालियर से एक और वीडियो सामने आया है। जो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्टूडेंट अपनी छाती पर कट्टा रखे हुए दिखाई दे रहा है। जहां वो अपने आप को टशन में दिखाता है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को हिरसत में ले लिया है। पुलिस पड़ताल में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक का नाम तेजस गुर्जर है जो ग्वालियर के भगत सिंह नगर का रहने वाला है। उसके पास से दो देसी कट्टा बरामद किए गए हैं। बता दें कि युवक ने ही खुद ही सोशल मीडिया पर छाती पर कट्टा रखकर वीडियो अपलोड किया था।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।