11 माह के भतीजे की मौत से इतना टूट गया चाचा कि लगा ली फांसी..लिखा-मुझे मेरा वंश बुला रहा..जाना जरूरी

मृतक ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि वह अपने भतीजे के पास जा रहा है। वो उसका इंतजार कर रहा है, मैं क्या करूं वह बुला रहा है, इसलिए जा रहा हूं। मुझे भी उसकी बहुत याद आती है, यहां उसके बिना अकेला नहीं रह सकता हूं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2020 2:07 PM IST


इंदौर (मध्य प्रदेश). चाचा-भतीजे का रिश्ता परिवार में सबसे अलग और अनोखा होता है। जहां वह एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन इंदौर से एक ऐसा दुखद मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को दुखी कर दिया। यहां तीन दिन पहले 11 महीने के बच्ची की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके जाने से चाचा इतना दुखी हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। साथ ही मरने से पहले एक इमोशनल सुसाइड नोट भी लिखा है।

भतीजे की मौत के बाद सब खत्म हो गया
दरअसल, यह  दुखद घटना इंदौर के लसूडिया क्षेत्र की है। जहां के रहने वाले युवक रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने 11 महीने के भतीजे वंश की तीन दिन पहले ही मौत बेहद दुखी था। बच्चे के जाने के बाद से वो गुमसुम रहने लगा। ना तो किसी से बात करता और ना ही किसी के पास जाता। रोहित अपने भतीजे से बेहद प्यार करता था, उसके साथ अक्सर समय बिताता था। इसलिए वह अब उसके बिना जिंदा नहीं रह सका।

Latest Videos

भावुक पत्र पढ़ हर आंख हुई नम
मृतक ने मरने से पहले एक पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें लिखा है कि वह अपने भतीजे के पास जा रहा है। वो उसका इंतजार कर रहा है, मैं क्या करूं वह बुला रहा है, इसलिए जा रहा हूं। मुझे भी उसकी बहुत याद आती है, यहां उसके बिना अकेला नहीं रह सकता हूं।

बच्चे के खिलौने को देख लगा ली फांसी
पुलिस अधिकारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि गया प्रसाद का छोट बेटा रोहित यहां अपने भाई-भाभी के साथ रहा करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। बच्ची की अंत्येष्ठि में गांव गया हुआ था। वहां से अकेला ही लौट आया था। रात में भतीजे के खिलौने के देखकर उसे याद कर रहा था। इसी दौरान वह इतना भावक हो गया कि उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिस वक्त उसने यह कदम उठाया उस समय घर कोई नहीं था। सभी लोग गांव गए हुए थे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: डॉ. संबित पात्रा का भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन
शरद पूर्णिमा की रात जरूर करना चाहिए एक काम, बनी रहेगी लक्ष्मी कृपा!
डॉक्टर ने सांसद को दो टूक कहा- नेतागिरी बाहर करो...और इससे बाद... #Shorts
DA Hike: मोदी सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को दिया जबरदस्त Diwali Gift
रिटायर्ड जूनि. ऑडिटर के घर रेड, 90 करोड़ की संपत्ति-लग्जरी गाड़ियां और भी बहुत कुछ...