बेजुबान नाबालिग लड़की का 60 साल के शख्स समेत दो ने किया गैंगरेप, 4 महीने की प्रेग्नेंट, ऐसे सुनाई दास्तां

किशनगंज पुलिस थाना निरीक्षक अरुण सोलंकी के मुताबिक, घटना मंगलवार को तब पता चली, जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस लड़की को अस्वस्थ देखा। उसने क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता को सूचना दी। इसके बाद आशा कार्यकर्ता नाबालिग लड़की को भागोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां डॉक्टर्स को संदेह हुआ तो उन्होंने महू सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2021 12:35 PM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) जिले के महू (Mhow) में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 14 साल की मूकबधिर दलित लड़की (Deaf Mute Girl) के साथ कथित रूप से गैंगरेप (Gang Rape) किया गया, जिससे पीड़िता 4 महीने की प्रेग्नेंट (Pregnant) हो गई। मामले में 60 साल के शख्स समेत दो लोगों पर आरोप लगा है। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने साइन लेंग्वेज (Sign Language) में पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत केस दर्ज किया है।

किशनगंज पुलिस थाना निरीक्षक अरुण सोलंकी के मुताबिक, घटना मंगलवार को तब पता चली, जब एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इस लड़की को अस्वस्थ देखा। उसने क्षेत्र की एक आशा कार्यकर्ता को सूचना दी। इसके बाद आशा कार्यकर्ता नाबालिग लड़की को भागोरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां डॉक्टर्स को संदेह हुआ तो उन्होंने महू सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। लड़की की मेडिकल जांच के बाद पता चला कि वह 4 महीने की गर्भवती है।

दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकारा
मामले में बुधवार रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में भी एफआईआर दर्ज की। पीड़िता लड़की ने सांकेतिक भाषा में साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट को आपबीती बताई, जिसके बाद गुरुवार को उसके पड़ोस में रहने वाले चेतन (60 साल) और शिवा (45) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना था कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। 

लड़की की मां भी मूकबधिर, पिता की मौत हो चुकी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि लड़की की मां भी मूक-बधिर है। जबकि उसके पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। महू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपितों को अपराध के लिए कड़ी सजा मिले। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। 

मोस्ट वांटेड 'वसूली गर्ल', जिसने एक साल में कई लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, शादी करती फिर दिखाती असली रंग

गुजरात में रेप केस में उम्रकैद की सजा मिलते ही बौखलाया अपराधी, जज पर फेंका जूता, जाने फिर क्या हुआ

MP में 5 साल की बच्ची से रेप बाद की हत्या, दरिंदे 6 महीने से मासूम के साथ कर रहे थे हैवानियत..

Share this article
click me!