6 महीने पहले भागकर की थी लव मैरिज, बेटी हुई तो पति देता था ताने, 4 महीने की मासूम को जहर देकर मां ने दी जान

Published : Nov 11, 2021, 08:22 PM IST
6 महीने पहले भागकर की थी लव मैरिज, बेटी हुई तो पति देता था ताने, 4 महीने की मासूम को जहर देकर मां ने दी जान

सार

रजनी घर से भागकर सुभाष से लव मैरिज की थी। तब वह नाबालिग थी। 6 महीने तक दोनों यहां-वहां भागते रहे और लड़की के बालिग होने पर परिवार से शादी करने की बात कही। काफी मनाने के बाद दोनों के परिवार वाले भी इस शादी के लिए राजी हो गए थे।

इंदौर : मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के इंदौर (indore) में बेटी के पैदा होने के बाद पति के तानों से परेशान एक युवती ने खुदकुशी कर ली।  उसने पहले अपनी 4 महीने की बेटी को जहर दिया और इसके बाद खुद भी जान दे दी। वह 6 महीने पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। तब वह नाबालिग थी। 6 महीने तक दोनों यहां-वहां भागते रहे और लड़की के बालिग होने पर परिवार से शादी करने की बात कही। इस शादी से दोनों के परिवार वालों को भी बाद में कोई ऐतराज नहीं था

बेटी पैदा हुई तो पति देता था ताने
खुर्दी गांव के सुभाष और रजनी महू के किशनगंज में किराए के मकान में रहते थे। रजनी के परिवार का कहना है कि 4 महीने पहले बेटी पैदा हुई थी। बेटी होने पर उसका पति सुभाष से झगड़ा होने लगा। बात-बात में पति उसे ताने देने लगा। इससे वह परेशान हो गई और 7-8 नवंबर की रात पहले बच्ची को जहर दिया, फिर खुदकुशी कर ली। बच्ची को इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी भी मौत हो गई। 

पुलिस हिरासत में पति
रजनी के मायके वालों ने बताया कि सुभाष मजदूरी कर गुजारा करता था। एक-दो मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। जब रजनी अपनी नानी के घर खंडवा (khandwa) गई हुई थी, वहां से लौटते वक्त वह लापता हो गई। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महू थाने में की थी। इसके 6 महीने बाद महू के किशनगंज में रजनी और सुभाष एक किराए के मकान में मिले। दोनों ने लव मैरिज कर लिया था। इसके बाद परिवार वाले भी इस शादी से राजी हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने पति सुभाष को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें-जबलपुर में कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारी, मौत, सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा बहुत अच्छे हैं..

इसे भी पढ़ें-Hamidia Fire Case: 4 लाख मुआवजे के लालच में 2 दिन की बच्ची को बताया लापता, पुलिस ने ढूंढा तो घर में मिली

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं
MP: पहली बार विधायक से मंत्री प्रतिमा बागरी कौन?, भाई की वजह से खतरे में कुर्सी?