एक साल में लड़की से कितनी बार रेप हुआ उसे याद तक नहीं, नर्क से बदतर बन गई मासूम की जिंदगी

मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर कर देने वाली एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसको सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक जाएंगे। यहां एक नाबालिग लड़की से एक साल में कितनी बार रेप हुआ उसे खुद पता नहीं है। मासूम बच्ची ने आपबीती बताई कैसे उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बन गई।

Asianet News Hindi | Published : Aug 18, 2020 1:47 PM IST

विदिशा. मध्य प्रदेश से दिल को झकझोर कर देने वाली एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसको सुनकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक जाएंगे। यहां एक नाबालिग लड़की से एक साल में कितनी बार रेप हुआ उसे खुद पता नहीं है। मासूम बच्ची ने आपबीती बताई कैसे उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बन गई।

एक साल में नर्क बन गई लड़की की जिंदगी
दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली के बाल सुधार गृह से पिछले साल भागी दो लड़कियों को विदिशा पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि 15 साल की एक बच्ची अपनी सौतेली मां से परेशान होकर घर से भागी थी। तो उसको गढ़ चिरौली के बाल सुधार गृह रखा गया। यहां उसकी दोस्ती एक दूसरी लड़की से हुई। दोनों अच्छी जिंदगी की उम्मीद से वहां से भागकर मंडीदीप आ गईं। 

Latest Videos

कई बार हुआ नाबालिग बच्ची का सौदा
दोनों मंडीदीप में एक ढाबा पर काम करने लगीं, इसी दौरान एक लड़की को एक महिला शादी कराने के बाहने अपने साथ ले गई। कुछ दिन बाद उसको एक युवक के साथ रख दिया। इसके कुछ दिन बाद उसको दूसरे युवक को बेच दिया, इस तरह कई लोगों के साथ वह आती-जाती रही। फिर करारिया थाने के शेरपुर गांव में एक व्यक्ति ने उसको अपनी पत्नी बनाकर रख लिया। जिसका कई लोगों ने आए दिन शोषण किया।

पुलिस ने लड़की को ऐसे कराया मुक्त
कुछ दिन बाद पुलिस को सूचना मिली की शेरपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची को जबरन पत्नी बनाकर रखा गया है। फिर पुलिस वहां पहुंची और लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले आई। पीड़िता ने तीन लोगों को नाम बताए जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि दूसरी लड़की ने पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं दी। फिलहाल दोनों को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ लेकर गई है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
पंचतत्व में विलीन हुए Ratan Tata, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
रतन टाटा का अंतिम संस्कारः क्या है पारसी परंपरा 'दख्मा'?