MP उपचुनाव 2020: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Published : Sep 27, 2020, 07:24 PM ISTUpdated : Sep 27, 2020, 07:34 PM IST
MP उपचुनाव 2020: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

सार

मध्य प्रदेश 28 सीटों को होने वाले उपचुनाव की तारीख भले ही चुनाव आयोग ने घोषणा नहीं की है। लेकिन राज्य की सियसत जोरों पर है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 9 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, साथ ही बताया गया है कि कौन कहां से लड़ेगा चुनाव। 

भोपाल. मध्य प्रदेश 28 सीटों को होने वाले उपचुनाव की तारीख भले ही चुनाव आयोग ने घोषणा नहीं की है। लेकिन राज्य की सियसत जोरों पर है। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें 9 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, साथ ही बताया गया है कि कौन कहां से लड़ेगा चुनाव। बता दें कि इस तरह कांग्रेस अब तक 24 उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चार सीटों के नाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।

इन तीन सीटों पर कांग्रेस का फंसा पेंच
कांग्रेस में तीन सीटों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद बना हुआ। जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान इन सीटों के उम्मीदवारों का अभी तक फैसला नहीं कर सकी है। इनमें पहली सीट मेहगांव, दूसरी सीट बदनावर, वहीं तीसरी सीट बड़ा मलहरा है। 

देखिए कांग्रेस की पूरी लिस्ट...

1- जोरा से पंकज उपाध्याय

2- सुमावली से अजय कुशवाह

3- ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार

4- पोहरी से हरीवल्लभ शुक्ला

5- मुंगावली से कन्हैया राम लोधी

6- सुर्खी से पारुल साहू

7- मांधाता से उत्तम राज नारायण सिंह

8- बदनावर से अभिषेक सिंह टिंकू

9-सुवासरा से राकेश पाटीदार


कई बड़े नेताओं का भविष्य तय करेंगे यह चुनाव
27 सीटों पर उपचुनाव कब होंगे इस पर संस्पेंस बरकरार है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है उनमें 27 में से 16 विधानसभा क्षेत्र तो अकेले ग्वालियर-चंबल संभाग की हैं। जो ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। मध्य प्रदेश के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब एक साथ 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होगा। इन सीटों के नतीजे सरकार के साथ भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं का भविष्य भी तय करने वाले कहे जा रहे हैं।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Semiconductor Summit 2026: इंदौर में जुटेंगी दिग्गज कंपनियां, 6200 करोड़ के निवेश पर नजर
उज्जैन में बनेगा नया CBSE शिक्षण प्रकल्प, CM मोहन यादव ने किया भूमि-पूजन