MP में आप की एंट्री: जानिए कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्होंने जीता सिंगरौली मेयर का चुनाव, BJP-कांग्रेस की हार

Published : Jul 17, 2022, 04:56 PM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 05:34 PM IST
MP में आप की एंट्री: जानिए कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्होंने जीता सिंगरौली मेयर का चुनाव, BJP-कांग्रेस की हार

सार

मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी-कांग्रेस के बीज अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो गई है। सिंगरौली नगर निगम पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने मेयर का चुनाव जीत लिया है।

सिंगरौली. मध्य प्रदेश में हाल में हुए  नगरीय निकाय चुनाव के फेज का रिजल्ट आज रविवार को आ गए हैं।  11 नगर निगमों में से 6 के नतीजे घोषित कर दिया गया है। जिसमें 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है तो 1 सीट कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं आम आदमी पार्टी की भी मध्य प्रदेश में एंट्री हो गई है। सिंगरौली नगर निगम पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी की मेयर उम्मीदवार रानी अग्रवाल ने महापौर का चुनाव जीत लिया है।

रीना अग्रवाल ने 9 हजार वोटों से जीत मेयर का चुनाव
दरअसल, रीना अग्रवाल मेयर का चुनाव 9 हजार वोटों के अंतर से जीत लिया है। उन्हें टोटल 34,585 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल को 25031 मिले। वहीं बीजेपी उम्मीदवार  चंद्रप्रताप विश्वकर्मा को 25233 वोट हासिल कर सके।

कौन हैं आप की रानी अग्रवाल
बता दें कि रानी आग्रवाल आप से पहले भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुकी हैं। उन्होने 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी। इसके बाद आप के ही टिकट पर विधायक का चुनाव भी लड़ा था। जहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी थी। इस दौरान उन्हें उन्हें 32167 वोट मिले थे, हालांकि वह चुनाव हार गई थीं।

अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में किया था रोड शो
सिंगरौली में 6 जुलाई को पहले चरण में नगरीय निकाय चुनाव हुए थे। इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा और  कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वहीं आप प्रत्याशी रीना अग्रवाल के प्रचार करने के लिए दिल्ली से आम आदमी पार्टी के बड़े नेता प्रचार करने के लिए सिंगरौली पहुंचे थे। खुद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आए थे। केजरीवाल ने इस दौरान सिंगरौली में रोड शो भी किया था।

यह भी पढ़ें-BJP के करोड़पति कैंडिडेट की जीत: संघ की पसंद पर मिला था टिकट, कांग्रेस विधायक को दी मात

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Indore Court: सुनवाई के बीच जज पर गिरा पंखा, वकीलों ने कहा- 'मौत का कुआं' बन गए हैं कोर्टरूम
Indore EV Car Fire Accident : दिल दहला देंगी 7 तस्वीरें, गठरी में ले जानी पड़ी 7 लाशें