यू-ट्यूब पर संत के प्रवचन सुन काट दी 8 माह के बेटे की गर्दन, बोली-मैंने सिर्फ बकरे की बलि दी

 बच्चे की नानी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची थी। जहां उसने डॉक्टरों से कहा कि बच्चा छत से गिर गया है। लेकिन डॉक्टर ने बच्चों की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा। (फोटो प्रतीकात्मक)

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2021 6:47 AM IST / Updated: Jan 18 2021, 05:11 PM IST

अशोकनगर (मध्य प्रदेश). कहते हैं कि मां और बेटे का रिश्ता बहुत ही अनमोल होता है। ऐसा रिश्ता दुनियां में और कही नही मिल सकता। लेकिन मध्य पदेश के अशोकनगर जिले से एक बेरहम और क्रूर मां का खौफनाक चेहरा सामने आया  है। जहां  जहां उसने अपने ही 8 महीने के मासूम बेटे की बीच सड़क पर गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी।

पहले मासूम को सड़क पर लिटाया फिर...
दरअसल, यह दर्दनाक घटना अशोकनगर जिले के चुरारी गांव से सामने आई है। जहां महिला ने अपने घर से 70 फीट दूर गांव की मुख्य सड़क पर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि महिला ने पहले मासूम बेटे को सड़क पर लेटा दिया, इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से बच्चे की गर्दन अलग कर दी।

रातभर मासूम के शव को कपड़े में लपेटकर घर रखा
जानकारी के मुताबिक, बच्चे की नानी मासूम को कपड़े में लपेटकर शनिवार रात चंदेरी अस्पताल पहुंची। जहां उसने डॉक्टरों से कहा कि बच्चा छत से गिर गया है। लेकिन डॉक्टर ने बच्चों की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखे रहा। सुवह जब इस घटना के बारे में लोगों को पता चला तो इलाके में सनसनी फैल गई। 

 यू-ट्यूब पर एक संत के सुनती थी प्रवचन
रविवार शाम महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान रश्मि के रुप में हुई, आसपास के लोगों ने बतााय कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह एक संत से प्रभावित थी और यू-ट्यूब पर उनके प्रवचन सुनती रहती थी। उसकी शादी दो साल पहले लक्ष्मण लोधी के साथ हुई थी। वह अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी. लेकिन, ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके चुरारी आई थी।

हत्या के बाद मां बोली-मैंने बकरे को काट दिया
आरोपी महिला रश्मि की छोटी बहन रोशनी ने बताया कि हत्या करने से पहले वह बेटे को गोद में खिला रही थी। मैं जब अंदर गई तो वह बेटे को लेकर बाहर चली गई। फिर कुछ देर बाद चीखते हुए आई और कहने लगी कि मैंने बकरा काट दिया। जब मैंने देखा तो सड़क पर मासूम यशराज खून से लथपथ पड़ा था। कहने लगी कि जिसका यह बकरा उसने इसे ले लिया, मेरी इसमें कोई गलती नहीं है।

गांव में पहुंची जिले की पुलिस,  एसपी भी मौके पर पहुंचे
मृतक के नाना जानकी प्रसाद ने गांव के लोगों के साथ अगले दिन रविवार को थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वहीं मामले की जानकारी लगते ही जिले के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी चंदेरी पहुंचे, इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Share this article
click me!