'राहुल गांधी से कोई लड़की इसलिए नहीं करना चाहती शादी', सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बताई इसके पीछे की वजह

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का हर बच्चा हंसता है। क्योंकि उसकी शादी का मजाक बनाया जाता है। जो अपन लिए लड़की नहीं देख पा रहा है, वह देश का प्रधानमंत्री बनने के सपना देखे जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 27, 2021 7:26 AM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। सांसद प्रज्ञा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी को कोई अपनी लड़की नहीं देना चहाता है। क्योंकि ये वो विधर्मी लोग हैं, जिनकी कोई संस्कृति नहीं, कोई इतिहास नहीं, जिससे कोई लड़की विवाह नहीं करेगी। जिसकी शादी नहीं हो सकती उसकी मां अपनी औलादों को पीएम बनाने के सपने देखती है।

'इटली वाली मां बेटे को पीएम बनाने का सपना देख रही'
इतना ही नहीं प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का हर बच्चा हंसता है। क्योंकि उसकी शादी का मजाक बनाया जाता है। जो अपन लिए लड़की नहीं देख पा रहा है, वह देश का प्रधानमंत्री बनने के सपना देखे जा रहा है। इतना ही नहीं उसकी मां भी इटली में बैठकर भी अपनी औलाद को पीए बनाने का सपना देख रही है। ऐसे लोग जो भारत का खाते हैं और भारत में रहते हैं, सबकुछ यहीं का करते हो, लेकिन निष्ठाएं किसी और देश के प्रति रखते हो। ऐस लोग कभी भी देशभक्त नहीं हो सकते हैं। ना ही भारत के लोग इको सहन करेंगे। जिसके पास जिसके पास कोई विवेक, बुद्धि और ज्ञान, कोई गणित, कोई इतिहास नहीं वह पीएम नहीं बन पाएगा

सांसद ने बताया कौन देशभक्त कौन नहीं
दरअसल, सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपल में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर किसी का अपना-अपना एक स्थान और श्रेष्ठ स्थान होता है। किसान अन्नदाता है, वह हमारे पेट भरने के लिए खेती करता है। सैनिक देश की सीमा पर खड़े होकर देश की रक्षा करता है और उसकी भूमिका देश की रक्षा करना है। इसलिए वह देशभक्त है। हर किसी के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना होती है। लेकिन जब देखो तब इन्ही सैनिकों का अपमान हो जाता है, कुछ लोग करते रहते हैं। ये दोमुंहे लोग जो कहते हैं कि किसान जरूरी है. किसान सही तो हमें सीमा पर सैनिकों की आवश्यकता नहीं है, इसकी परिभाषा क्या? इन्हीं से पूछना चाहिए।
 

Share this article
click me!