कांग्रेस विधायक ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन, पार्टी से हटकर कही एक और बात...

Published : Jan 12, 2020, 09:30 AM ISTUpdated : Jan 12, 2020, 09:41 AM IST
कांग्रेस विधायक ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन, पार्टी से हटकर कही एक और बात...

सार

 मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग ने CAA का समर्थन करते हुए कहा कि इसे और NRC को अलग-अलग देखने की जरुरत है। 

इंदौर (मध्य प्रदेश). एक तरफ जहां पूरे देश में कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध कर रही है। वहीं दूसरी तरफ उसके ही एक विधायक ने इस कानून का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग जिन्होंने सीएए का समर्थन किया है।

पाकिस्तान में सताए लोगों को नागरिकता मिलनी चाहिए
मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा सीट से विधायक डंग ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अलग अलग देखना होगा। यदि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के परेशान लोगों को यहां सुविधा मिलती है तो इसमें नुकसान नहीं है। अगर पड़ोसी देशों के सताए हुए लोगों को यहां नागरिकता दी जाती है तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। लेकिन जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं, अगर उनके पास दस्तावेज नहीं हैं तो क्या उन्हें देश का नागरिक नहीं माना जायेगा?’’

‘CAA और NRC को मिलाना गलत बात है’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सीएए और एनआरसी को अलग अलग देखने की जरुरत है। हिन्दुस्तान में जो लड़ाई चल रही है, वह समझ में नहीं आ रही है। एनआरसी और सीएए, दोनों को आपस में मिलाना सबसे गलत बात है।’’

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी