विकास दुबे की मौत पर MP में सियासत, दिग्विजय ने कहा-जिसका शक था वही हुआ, कई राज मौत के साथ हो गए दफन

Published : Jul 10, 2020, 01:05 PM IST
विकास दुबे की मौत पर MP में सियासत, दिग्विजय ने कहा-जिसका शक था वही हुआ, कई राज मौत के साथ हो गए दफन

सार

8 पुलिसकर्मियों का हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन उसकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश की सियासत तेज हो गई। इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

भोपाल. 8 पुलिसकर्मियों का हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन उसकी मौत के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश की सियासत तेज हो गई। इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

गैंगस्टर की मौत के साथ दफन हो गए राज
दिग्विजय सिंह ने गैंगस्टर विकास दुबे की मौत पर सवाल करते हुए कहा-विकास के सरेंडर से लेकर एनकाउंटर तक की कार्रवाई संदेह के घेरे में है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए। दिग्विजय ने कहा-''जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था, अब उजागर नहीं हो पाएगा। वह उसकी मौत के साथ दफन हो गया। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?''

दिग्विजय ने एक दिन पहले कही थी यह बात
जब विकास दुबे को उज्जैन से  गुरुवार के दिन गिरफ्तार किया गया था तब दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जॉंच की मॉंग करता हूँ। इस कुख्यात गेंगस्टर के किस किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं जॉंच होना चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rani Durgavati Balidan Diwas पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की किसानों और जनजातीय समाज को बड़ी सौगात
MP News: 2047 तक विकसित भारत में मध्यप्रदेश निभाएगा बड़ी भूमिका, CM मोहन यादव का 2 ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य