BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर 'कमलनाथ से कराया आइटम डांस', तो 'दिग्विजय' से उड़वाए नोट

Published : Oct 20, 2020, 05:21 PM ISTUpdated : Oct 20, 2020, 06:09 PM IST
BJP कार्यकर्ताओं ने सड़क पर 'कमलनाथ से कराया आइटम डांस', तो 'दिग्विजय' से उड़वाए नोट

सार

कमलनाथ के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कमलनाथ के डमी को आइटम गर्ल बनाकर मुन्नी बदनाम हुई..और तेरी आंखों का ये काजल..जैसे गानों पर डांस करवाया। वहीं दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर कमलनाथ पर नोट उड़वाए।

इंदौर. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का मंत्री इमरती देवी के लिए आइटम शब्द के इस्तेमाल करना भारी पड़ता जा रहा है। सीएम शिवराज से लेकर राहुल गांधी तक ने उनकी इस तरह की अभद्र भाषा की निंदा की। वहीं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उनके इस बयान के बाद सड़कों पर विरोध करने के लिए उतर आए। जहां चौराहे पर कमलनाथ का मुखौटा पहनक आइटम डांस किया। तो वहीं दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर रुपए उड़ाते नजर आए।

'कमलनाथ ने किया डांस तो दिग्विजय ने उड़ाए नोट'
दरअसल, मंगलवार को इंदौर में कलेक्टर चौराहे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस तरह का अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के डमी को आइटम गर्ल बनाकर मुन्नी बदनाम हुई और तेरी आंखों का ये काजल जैसे गानों पर डांस करवाया। तो दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर कमलनाथ पर नोट उड़वाए। इस दौरान कमलनाथ और उनकी भाषाशैली के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। 

यह है पूरा मामला...
बता दें कि दो दिन पहले कमलनाथ ने डबरा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी पर अभद्र टिप्पणी की थी। जहां उन्होंने इमरती देवी का नाम नहीं लेते हुए उनके 'आइटम' शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं ने इस बयान की निंदा करते हुए कमलनाथ की शिकायत चुनाव आयोग तक से कर दी। वहीं सीएम शिवराज  ने तो इस मामले को लेकर उपवास तक रखा था और वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी चिट्टी लिख मामले पर संज्ञान लेने की बात कही गई थी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी