देश के इस शहर में 100 रु./लीटर के पार हुआ पेट्रोल, जान लीजिए आपके शहर में क्या चल रहा नया वाला रेट

Published : Feb 10, 2021, 01:18 PM ISTUpdated : Feb 10, 2021, 01:24 PM IST
देश के इस शहर में 100 रु./लीटर के पार हुआ पेट्रोल, जान लीजिए आपके शहर में क्या चल रहा नया वाला रेट

सार

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपए और डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो मुंबई में नई कीमत पेट्रोल 94.12 रुपए और डीजल 84.63 रुपए तक पहुंच गई है।

भोपाल/ जयपुर. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। तेल कंपनियों ने फिर एक बार बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं। जिसके चलते राजस्थान के गंगानगर में  प्रीमियम पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गया है। वहीं सादा  98.10 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इतना ही नहीं शहर में डीजल की कीमत 89.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। आइए जानते हैं देश के अन्य शहरों में क्या हैं पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें...

इस वजह से बढ़ रहे हैं  पेट्रोल और डीजल के रेट
दरअसल, सरकारी तेल कंपनियां रोजाना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों आए बदलाव के चलते पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ता है। बता दें कि सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 60 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। जिसके चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तेजी का असर पड़ा है।

जानिए देश के किस शहर में कितना बढ़ा दाम
बता दें कि कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ गया है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 87.60 रुपए और डीजल 77.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो मुंबई में नई कीमत पेट्रोल 94.12 रुपए और डीजल 84.63 रुपए तक पहुंच गई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 95.50 रुपए तो डीजल  85.76 प्रति लीटर हो गया है। बाकी शहरों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।


शहर           प्रेट्रोल रेट (प्रति लीटर)     डीजल रेट (प्रति लीटर)

भोपाल               95.50                        85.76
जयपुर              93.96                          85.93
दिल्ली              87.60                          77.73
मुंबई               94.12                          84.63
पटना              90.03                          82.92
गांधीनगर        85.02                          83.86
पानीपत          84.94                         77.63
चंडीगढ़          84.31                         77.44
गंगानगर        98.10                          89.73

(गंगानगर में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 100 रुपए के पार हो गया है)

10 दिन में चौथी बढ़ी  पेट्रोल-डीजल की कीमत
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें आसमान छूते नजर आ रही हैं। महज फरवरी के दस दिन ही अभी निकले हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 बार बढ़ चुके हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.30 रुपए और डीजल 1.25 रुपए महंगा हुआ है। वहीं जनवरी के माह में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अभी फरवरी के 20 दिन बाकी हैं, अगर इसी हिसाब से दाम बढ़ने की रफ्तार रही तो दिल्ली क्या पूरे देश में गाड़ियों से चलना मुश्किल हो जाएगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा