सपना चौधरी की प्रोग्राम के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, दिलकश अदाएं देखने वाले फैन दुखी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में प्रोग्राम करने आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको शहर संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 6, 2022 12:12 PM IST / Updated: Mar 06 2022, 05:53 PM IST

रीवा. मध्य प्रदेश (madhya pradesh news) के सतना (sapna news) जिले में प्रोग्राम करने आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Haryanvi Dancer Sapna Chaudhari) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको शहर संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल (Sanjay Gandhi Memorial Hospital) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद आराम मिलते ही उनको वापस होटल भेज दिया गया।

जानिए आखिर क्यों बिगड़ी सपना की तबीयत
दरअसल, सपना चौधरी शनिवार रात सतना जिले के रामपुर बाघेलान में LIVE कंसर्ट करने आई थीं। यह कार्यक्रम रात 8 बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक चला। बताया जाता है कि कार्यक्रम के बीच में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने फैन को मायूस नहीं किया। कंसर्ट के बाद अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठा। जिसके बाद उनके साथ मौजूद लोग घबरा उठे। जिसके चलते रविवार तड़के करीब 3 बजे रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल एडमिट कराया गया।

Latest Videos

  यह भी पढ़ें-जब रसगुल्ला बीकानेर का..गाने पर Sapna Choudhary ने लगाए ठुमके तो कातिलाना अदाएं देख होश खो बैठे लोग

डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
बता दें कि अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर डॉ. धीरज केन ने सपना चौधरी का तत्काल इलाज शुरू किया गया। करीब आधे घंटे तक ट्रीटमेंट किया। इसके बाद वह अपनी टीम के साथ वापस होटल में गईं। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ जांचे कराने की सलाह दी हैं। साथ ही उन्हें कुछ समय आराम करने को कहा है। फिलहाल वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

सपना के ठुमकों ने जीता लोगों का दिल
बतााय जाता है कि डॉक्टरों के इलाज के बाद सपना चौधरी ने होटल में सुबह 9 बजे तक किया। फिर जब उनको ठीक लगा तो वह सतना होते हुए बाइरोड खजुराहो (Khajuraho) के लिए रवाना हो गईं। बताया जाता है कि सतना के  सर्राफा व्यापारी प्रोगाम के दौरान उनके ठुमके दर्शकों  खूब पसंद आए। डांस के बीच-बीच में दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया।  

यह भी पढ़ें-मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदिया लगाकर Sapna Choudhary ने साड़ी में दिखाएं दिलकश अंदाज, वायरल हुए फोटोज

Share this article
click me!

Latest Videos

झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना