मप्र के देवास में पत्नी को पीटा-जूतों की माला पहनाई और कंधे पर बैठा पति ने गांव में निकाला जुलूस, जानें क्यों

Published : Jul 05, 2022, 01:01 PM ISTUpdated : Jul 05, 2022, 01:10 PM IST
मप्र के देवास में पत्नी को पीटा-जूतों की माला पहनाई और कंधे पर बैठा पति ने गांव में निकाला जुलूस, जानें क्यों

सार

जब महिला का पति उसकी तलाश करते हुए प्रेमी के घर पहुंचा तो वो पेटी में छुपी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में पति ने उसे बाहर निकाला और जमकर उसकी पिटाई करते हुए पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला।

देवास. मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो आया है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। पति को जब पत्नी के दूसरे अफेयर के बारे में जानकारी लगी तो पहले उसे जमकर पीटा और फिर उसके कंधे पर बैठकर पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

गांव वालों के सामने जमकर पीटा
ये पूरा मामला देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव का है। महिला करीब 1 हफ्ते से अपने घर से लापता थी। पति ने उसकी खूब खोजबीन की लेकिन कहीं पर उसका पता नहीं चला। जिसके बाद उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन किसी ने पति को आकर बताया कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के घर में है और वो इसी गांव का है।

जब महिला का पति उसकी तलाश करते हुए प्रेमी के घर पहुंचा तो वो पेटी में छुपी हुई थी। जिसके बाद गुस्से में पति ने उसे बाहर निकाला और जमकर उसकी पिटाई करते हुए पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। उसने अपनी पत्नी को जूतों की माला भी पहनाई। बता दें कि महिला के तीन बच्चे भी हैं। महिला की शादी 15 साल की उम्र में हुई थी। कुछ दिन पहले उसके बच्चों ने ही महिला को प्रेमी के साथ देख लिया था। बच्चों ने पिता को इस बात की जानकारी दी थी जिस कारण दोनों में विवाद भी हुआ था। घटना के बाद महिला को उसके मायके में छोड़ दिया गया है। 

क्या कहा पुलिस ने
किरण शर्मा, DSP, देवास, ने बताया कि एक मामला सामने आया कि उदयनगर थाना अंतर्गत बोरपड़ाव गांव में एक महिला पर उसके परिजनों और गांव के लोगों ने अत्याचार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है, कुल 11 लोग नामजद हैं और अन्य आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-  उज्जैन में खुफिया तिजोरी खोलते ही उड़ गए पुलिस के होश, भरा था कई किलो सोना और लाखों रुपए, जानें क्या है मामला

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य
हरियाणा में कोहरे का कहर: रेवाड़ी के हाइवे पर भिड़ीं बसें, मची-चीख पुकार