
भोपाल. रामेश्वर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बनकर सामने आया है। यह युवक 100 मीटर की दौड़ मात्र 11 सेकंड में पूरा करता दिखाई दिया है। लोग रामेश्वर की तुलना जमैका के तेज धावक उसेन बोल्ट से करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान 9.58 सेकंड में दौड़ पूरी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
शिवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो..
शिवपुरी के रहने वाले रामेश्वर का यह वीडियो मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से इस खिलाड़ी की मदद करने को कहा था।
शिवराज सिंह के ट्वीट के बाद केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने जवाब देन में कोई देरी नहीं की। उन्होंने रामेश्वर को भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) सेंटर पहुंचने का कहा है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।