जरा सी बात पर दरिंदे ने 8 साल के बच्चे की काट डाली गर्दन, पिता खून से सनी लाश गोद में लेकर दौड़ता रहा

Published : Mar 20, 2022, 01:26 PM IST
जरा सी बात पर दरिंदे ने 8 साल के बच्चे की काट डाली गर्दन, पिता खून से सनी लाश गोद में लेकर दौड़ता रहा

सार

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक शख्स ने 8 साल के बच्चे की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पन्ना. मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहा एक शख्स ने 8 साल के बच्चे की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने लिए छापेमारी शुरू कर दी।

होली की खुशियां मातम में बदल गईं
दरअसल, यह मामला पन्ना जिले के  रैपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार को पटना गांव के मुनीम सिंह नाम के व्यक्ति ने 8 साल के बच्चे अनिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया फिर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गईं। 

पिता के जाते ही पड़ोसी ने रेत डाला बच्चे का गला
बताया जा रहा है कि मासूम बच्चा अपने पिता कालू सिंह के पास खेत पर खेल रहा था, लेकिन अचानक कालू सिंह पास में दुकान पर किसी काम से चला गया। इतने में बच्चे को अकेला देख आरोपी मुनीम वहां पहुंचा और बच्चे का हंसिया से गला काट दिया। कुछ देर बाद जब कल्लू सिंह वापस  लौटा तो उसका मासूम बेटा जमीन से खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। जिसे देखते ही वह चीखने लगा और खून से सने बच्चे को गोद में लेकर घर तरफ दौड़ा।

आरोपी ने इस वजह से कर डाली बच्चे की हत्या
पीड़ित पिता बच्चे को लेकर पास के रैपुरा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता ने कहा कि आरोपी सुबह मेरे घर आया था, जहां उसने खाने के लिए खाना मांगा। लेकिन उस वक्त घर पर खाना नहीं बना था, इसिलए उसने मना कर दिया। लेकिन सोचा नहीं था कि यह बात उसे इतनी बुरी लगेगी क्या वो मेरे बेटे की हत्या कर देगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर 40 रु बोनस, उज्जैन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Ujjain Development News: उज्जैन में 664 करोड़ के विकास कार्य, सिंहस्थ 2028 से पहले हाईवे और गीता भवन की बड़ी सौगात