मध्य प्रदेश में 100 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, मशीनों में डिस्प्ले नहीं हो रहे पैसे..पंप पर बिक्री रुकी..

सिर्फ डेढ़ महीने में ही राजधानी भोपाल में 4.91 रुपए तक महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को यहां सादा पेट्रोल 91.46 रु./लीटर था जो अब 96.37 रुपए पहुंच गया है। इसी के साथ ही  मध्य प्रदेश सबसे अधिक दाम पर पेट्रोल बेचने वाला राज्य बन गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2021 7:54 AM IST / Updated: Feb 14 2021, 01:27 PM IST

भोपाल. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। राजधानी भोपाल में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गया है। बता दें कि शनिवार सुबह 31 पैसे बढ़ने के साथ राजधानी में पावर पेट्रोल के नए रेट 100.04 रुपए हो गए। वहीं सादा पेट्रोल के दाम 31 पैसे की बढ़त के साथ 96.37 रुपए पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां के पुराने पेट्रोल पंपों को बिक्री बंद करनी पड़ी है। क्योंकि नए दाम तीन डिजिट से ऊपर पहुंच गए हैं, जो कि पुरानी मशीनों डिस्प्ले नहीं होने की वजह से ब्रिकी रुकी हुई है।

मध्य प्रदेश बना सबसे ज्यादा दाम पर पेट्रोल बेचने वाला राज्य
सिर्फ डेढ़ महीने में ही राजधानी भोपाल में 4.91 रुपए तक महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को यहां सादा पेट्रोल 91.46 रु./लीटर था जो अब 96.37 रुपए पहुंच गया है। इसी के साथ ही  मध्य प्रदेश सबसे अधिक दाम पर पेट्रोल बेचने वाला राज्य बन गया है। लगातार 5वें दिन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

8 महीने में  24 फीसदी बढ़ा प्रेट्रोल
बता दें कि पिछले साल  1 जून-2020 को भोपाल में सादा पेट्रोल 77.56 रुपए लीटर था, लेकिन अब यही 13 फरवरी-2021 को 18.81 रुपए बढ़कर 96.37 रु. पहुंच चुका है। यानि 8 महीने में ही राजधानी में  करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून में पावर पेट्रोल 80.77 रु. था जो 19.27 रुपए बढ़कर 100 के पार हो गया।

डीजल भी 8 महीनों में 18.54 रुपए बढ़ा
वहीं अगर राजधानी भोपल में डीजल के दाम की बात जाए तो उसकी कीमत भी बढ़कर 86.84 रुपए लीटर हो गए हैं। बता दें कि डीजल  1 जून-2020 को भोपाल में 68.27 रुपए था। जो 8 महीनों में 18.54 रु. बढ़कर 86.84 रु पर पहुंच गया है।

इस वजह से बढ़ रहे हैं  पेट्रोल और डीजल के रेट
 सरकारी तेल कंपनियां रोजाना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों आए बदलाव के चलते पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ता है। बता दें कि सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 60 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया था। जिसके चलते भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तेजी का असर पड़ा है।

बजट में शिवराज सरकार से लोगों की उम्मीद
मध्य प्रदेश के लोगों को शिवराज सरकार से उम्मीद है कि वह इस बार के बजट में पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कुछ राहत दे सकती है। अगर सरकार कुछ टैक्स कम करती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार ने पहले ही अपने हाथ खींच लिए हैं।

केंद्र की दो टूक..हम कुछ नहीं कर सकते
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए क्लीयर कर दिया है कि पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार कुछ नहीं कर सकती है। क्योंकि तेल कंपनियां ही नया दाम तय कर रही हैं। वह भी क्या करें सब कुछ क्रूड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर करता है। राज्य सरकार टैक्स में छूट देकर कीमत कम कर सकती हैं। लेकिन वह अपनी विकास की जरूरत के हिसाब से टैक्स बढ़ाती हैं।
 

Share this article
click me!