दोस्ती-प्यार और शादी: पति की जिंदगी में हुई पुरानी गर्लफ्रेंड की एंट्री, फिर जो हुआ वो बड़ा खौफनाक था

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक लव ट्राइंगल में मौत का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी शादी के महज 8 महीने बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। क्योंकि उसके पति ने बेवफाई जो कर दी थी। पति-पत्नी के रिश्ते के बीच पति की पुरानी गर्लफ्रेड जो गई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 7, 2021 12:58 PM IST

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक लव ट्राइंगल में मौत का मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी शादी के महज 8 महीने बाद जहर खाकर सुसाइड कर लिया। क्योंकि उसके पति ने बेवफाई जो कर दी थी। पति-पत्नी के रिश्ते के बीच पति की पुरानी गर्लफ्रेड जो गई थी। बस इसी बात से दुखी होकर युवती ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पति-पत्नी के बीच आई वो
दरअसल, यह मामला इंदौर शहर के परदेसीपुरा का है। जहां 18 वर्षीय कोमल ने सोमवार देर रात अपनी जान दे दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पति शिवम गायकवाड़ का धोखा देने की वजह सामने आ रही है। पति शादी होने के बाद भी पुरानी प्रेमिका से बातचीत करता था। पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

Latest Videos

प्यार परवान चढ़ा तो कर ली शादी
बता दें कि कोमल साड़ी की दुकान पर काम करती थी। वहीं शिवम एक कैफे पर काम करता है। यहीं से दोनों की मुलाकात हुई थी। कोमल और शिवम एक दूसरे से प्यार करते थे, जब प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने घरवालों की अनुमति से शादी कर ली। सब कुछ ठीक चल रहा था, इसी बीच शिवम की पुरानी गर्लफ्रेंड आ गई। दोनों एक दूसरे से बात करने लगा। जब कोमल को इस बारे में पता चला तो पति-पत्नी के बीद आए दिन विवाद होने लगा।

पिता ने बयां किया बेटी का दर्द
वहीं कोमल के पिता हेमराज और भाई ने शिवम पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवम ने बेटी को बहला-फुसलाकर शादी कर ली, फिर विवाह के बाद उसके साथ मारपीट करता था। वह उस पर निगरानी रखता था, क्या करती है,कहां जाती है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख