पेट है या कबाड़खाना: अंदर पड़ी मिलीं 50 तरह की चीजें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां का एक युवक सनकीपन में लोहा-प्लास्टिक, चमड़ा सबकुछ खा रहा था। जब पेट दु:खा, तो डॉक्टर ने एक्सरे किया। पेट के अंदर जो देखा, उससे वे भी हैरान रह गए।

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2019 12:26 PM IST

छतरपुर. आपको खाने में क्या पसंद है? नि:संदेह सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। लेकिन खाने-पीने की चीजों के अलावा भला कोई कुछ और खाना चाहेगा? बिलकुल भी नहीं! लेकिन इस युवक को पता नहीं क्या सनक चढ़ी कि वो ऐसी चीजें भी खाने लगा, जिन्हें मुंह में रखने से पहले भी कोई 100 बार सोचे। यहां का एक युवक सनकीपन में लोहा-प्लास्टिक, चमड़ा सबकुछ खा रहा था। जब पेट दु:खा, तो डॉक्टर ने एक्सरे किया। पेट के अंदर जो देखा, उससे वे भी हैरान रह गए।
 
-ईशानगर का रहने वाला योगेश ठाकुर टीचर है। कुछ दिनों से उसे पेट में दर्द रहने लगा था। परिजन उसे सर्जन डॉ. एनपीएन खरे के पास लेकर पहुंचे। उन्होंने एक्सरे कराया, तो देखा कि पेट में कई धातुएं, प्लास्टिक के टुकड़े पड़े थे। आखिरकार डॉक्टर को उसका ऑपरेशन करना पड़ा। करीब 6 घंटे ऑपरेशन चला। पेट से प्लास्टिक के पेन, बोरा सिलने का सूजा, आरी ब्लेड, चमड़े के बेल्ट का टुकड़ा, तार का टुकड़ा यानी 33 चीजें निकलीं।
 
योगेश ने माना कि पहले वो गांजा पीता था। लेकिन छह महीने पहले ये चीजें खाने की सनक चढ़ी। पेट दर्द होने पर उसने परिजनों को सुई खाने की बात बताई। योगेश की हालत देखकर उसे ग्वालियर ले जाया जा रहा था। हालांकि बाद में छतरपुर में ही डॉ. एमपीएन खरे के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. खरे ने खुद पहली बार अपनी लंबी प्रैक्टिस में ऐसा जटिल और हैरान करने वाला ऑपरेशन किया।

Share this article
click me!