BJP के करोड़पति कैंडिडेट की जीत: संघ की पसंद पर मिला था टिकट, कांग्रेस विधायक को दी मात

Published : Jul 17, 2022, 04:49 PM IST
BJP के करोड़पति कैंडिडेट की जीत: संघ की पसंद पर मिला था टिकट, कांग्रेस विधायक को दी मात

सार

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उसके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। चुनाव जीतने के बाद योगेश ताम्रकार ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि नगर निगम कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर जारी की जाए।

सतना. सतना नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी कैंडिडिटे योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 24 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। चुनाव जीतने के बाद योगेश ताम्रकार ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि नगर निगम कार्यालय में एक हेल्पलाइन नंबर जारी की जाए। जिससे किसी भी व्यक्ति को अपना काम के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। 

संघ की पसंद 
ताम्रकार का संघ से जुड़ा रहा है। सतना नगर निगम में उन्हें संघ की सहमति के बाद ही टिकट मिला था। योगेश ताम्रकार को संघ का कैंडिडेट बताया जा रहा था। योगेश ताम्रकार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी भी हैं। सतना में उनकी पहचान व्यापारियों के नेता के रूप में है। वे विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा सतना जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

22 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ताम्रकार
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उसके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। हलफनामा के अनुसार उनके पास कुल चल और अचल संपत्ति 22 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, उनकी पत्नी के पास कुल 7 करोड़ों 39 लाख 62 हजार 193 रुपए की कुल चल व अचल संपत्ति है।

6 जुलाई को हुई थी वोटिंग
सतना नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग 6 जुलाई को हुई थी। यहां भाजपा कांग्रेस के अलावा बसपा कैंडिडेट के मैदान में आने से मुकाबला रोचक हो गया था। भाजपा ने योगेश ताम्रकार को तो कांग्रेस ने सतना के मौजूदा विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मैदान में उतारा था। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस से बगावत कर पूर्व विधायक सईद अहमद ने इस बार बसपा से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि कांग्रेस ने मेयर चुना के लिए 3 विधायकों को टिकट दिया था।

इसे भी पढ़ें- खंडवा नगर निगम: बीजेपी ने दर्ज की बंपर जीत, अमृता यादव ने दोहराया 90 के दशक का इतिहास 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती पर MP के स्कूलों में योग और सूर्य नमस्कार, मंत्री उदय प्रताप सिंह हुए शामिल
जिस पत्नी को बनाया पुलिस अफसर अब वो तलाक पर अड़ी, महिला ने बताई शर्मिंदगी वाली वजह