Pawan Tiwari | Published : Jul 13, 2022 1:34 AM IST / Updated: Jul 14 2022, 07:25 AM IST

MP Nikay Chunav 2022: एमपी में निकाय चुनाव संपन्न, 17 जुलाई को आएगा 1 फेज का रिजल्ट

सार

भोपाल. मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के लिए  बुधवार को वोटिंग हुई।  शाम 7 बजे तक 72 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा मतदान 85% नीमच जिले में हुआ। वहीं, सबसे कम मुरैना में 55 फीसदी वोटिंग हुई। तो राजधानी भोपाल में 78% वोटिंग हुई। जबकि 5 नगर निगम में सबसे ज्यादा रतलाम में 70% वोट डाले गए। इस फेज में राज्य के  43 जिलों के 214 नगरीय निकायों के मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 5 नगर पालिक निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद शामिल हैं। दूसरे चरण की वोटिंग शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं सामने आईं। वोटिंग को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वोटर्स सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया। मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से ही लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। कैंडिडेट्स की किस्मत अब EVM में कैग हो गई है। पहले फेज के लिए वोटिंग 6 जुलाई को हुई थी इसका रिजल्ट 17 जुलाई को आएगा। जबकि दूसरे फेज का रिजल्ट 20 जुलाई को आएगा। मध्यप्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे फेज के चुनाव के लिए पल-पल के अपडेट्स यहां जानें।  

05:13 PM (IST) Jul 13

केन्द्रीय मंत्री ने डाला वोट

 टीकमगढ़ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने टीकमगढ़ नगरपालिका की वार्ड क्रमांक 17 में पत्नी के साथ वोटिंग की। 

05:03 PM (IST) Jul 13

भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

मध्यप्रदेश में ननगरीय निकाय चुनाव पार्टी लेवल पर होते हैं। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर और वीडी शर्मा समेत कई दिग्गजों ने प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। वहीं, कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ने पूरी ताकत झोकी है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। वहीं, कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। सिंगरौली में आप कैंडिडेट के लिए अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया था। 

04:49 PM (IST) Jul 13

बुजुर्ग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

दूसरे फेज की वोटिंग के लिए बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं। कुछ बुजुर्ग अपने परिजनों के सहारे वोट डालने पहुंचे तो कुछ व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट किया। 

04:36 PM (IST) Jul 13

अनूपपुर में बंपर वोटिंग

अनूपपुर जिले में बंपर वोटिंग हुई है। जिले के अनूपपुर, पसान, डोला, डूमरकछार, और बनगवां में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 7 बजे से सभी मतदान केंद्रों में मतदाता बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। 

04:26 PM (IST) Jul 13

सेमारिया में वोटिंग के लिए बंद रही दुकानें


रीवा जिले की सेमारिया में वोटिंग के लिए व्यापरियों ने अपनी दुकान को बंद रखा। 15 वार्ड में वोटिंग के लिए बड़ी संख्या में मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां शांतिपूर्व वोटिंग हुई। 

04:16 PM (IST) Jul 13

कब आएगा रिजल्ट


पहले फेज के चुनाव के रिजल्ट की घोषणा 17 जुलाई को की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण के चुनाव की गणना पहले 18 जुलाई को होनी थी लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए होनी वाली वोटिंग को देखते हुए इसे 20 जुलाई कर दिया गया है। 

04:02 PM (IST) Jul 13

आखिरी एक घंटे की वोटिंग


वोटिंग के लिए अब 1 घंटे का समय बचा है। लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना-अपना मतदान कर रहे हैं। आखिरी एक घंटे की वोटिंग में एक बार फिर से वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। 

03:55 PM (IST) Jul 13

भाजपा-कांग्रेस समर्थक आपस में भिड़े


आगर नगर पालिका के वार्ड 5 से भाजपा प्रत्याशी सलमा बी और कांग्रेस प्रत्याशी शबनम बी के सपोर्ट्स आपसे में भिड़ गए। मामला पोलिंग बूथ क्रमांक 9 के बाहर का है। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बल प्रयोग करके इन्हें अलग किया। 

03:37 PM (IST) Jul 13

लोकतंत्र की सुंदर तस्वीर

शहडोल मे ंभी वोटिंग को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। यहां एक बुजुर्ग को तीन लोग पोलिंग बूथ तक वोट डालने के लिए लेकर आए। 

03:29 PM (IST) Jul 13

सिंधिया ने भी अपील

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रदेश के लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मध्य्प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज हो रहे मतदान के लिए सभी मतदाता साथियों से अपील करता हूं कि बीजेपी के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देकर क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें। उन्नत प्रदेश के लिए अपने मत का सदुपुयोग कर भाजपा को ऐतिहासिक वोटों से विजयी बनाएं।

03:23 PM (IST) Jul 13

सीएम शिवराज ने की वोटिंग की अपील

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोटिंग करने की अपील की है। उन्होंने कहा हर अतदाता अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करे अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे। 

 

03:16 PM (IST) Jul 13

मंदसौर में बंपर वोटिंग

मंदसौर जिले में 9 नगरीय निकायों के लिए दोपहर 1 बजे तक 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वोटिंग को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह दिकाई दे रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं वोटिंग करने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लग कर अपनी वोटिंग बारी का इंतजार कर रही हैं। 

02:58 PM (IST) Jul 13

रीवा में मेयर पद के लिए 13 कैंडिडेट्स

रीवा नगर निगम में महापौर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में है। 45 वार्डों से 217 कैंडिडेट पार्षद पद के लिए मैदान में हैं। वहीं, 9 नगर परिषदों में 15-15 वार्ड है। सभी के लिए वोटिंग हो रही है। 

02:21 PM (IST) Jul 13

दोपहर 1 बजे तक 54.6% मतदान

मध्यप्रदेश में 5 नगर निगम और 40 नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए हो रही वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक  54.6% वोट पड़ चुके हैं। वहीं, दमोह जिले के हटा में एक सब इंस्पेक्टर ड्यूटी के दौरान कार में ASP को SI सोता मिला। मामले पर एक्शन लेते हुए ASP ने SI को फटकार लगाते हुए कार के टायरों की हवा निकलवा दी। 

01:45 PM (IST) Jul 13

जौरा में गड़बड़ी की कोशिश


मुरैना जिले के जौरा कस्बे के वार्ड 7 में कुछ हंगामा करने की खबर है। यहां के एक पोलिंग बूथ पर कुछ उपद्रवियों ने पहुंचकर गड़बड़ी करना चाही। पुलिस ने समजाने की कोशिश की नहीं माने तो दौड़ा कर पीटा। 

01:14 PM (IST) Jul 13

103 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट

नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में देवास में खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। देवास के एक पोलिंग बूथ में 103 साल की बुजुर्ग महिला वोटिंग करने पहुंची थी। उसने अपना वो अपनी फैमली मेंबर को भी नहीं डालने दिया और अपना मतदान खुद किया। 

12:34 PM (IST) Jul 13

अभी तक 38 फीसदी वोटिंग

मध्यप्रदेश के 43 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी जिलों को मिलाकर अभी तक 38.8% वोट पड़ चुके हैं। 40.8% पुरुष तो 36.6% महिलाएं वोट डाल चुकी हैं। 
 

12:17 PM (IST) Jul 13

विधायक के साथ झड़प

टीकमगढ़ के वार्ड 1 में मतदान के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई। दोनों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। समर्थकों को हल्की चोंटे आई हैं।

11:40 AM (IST) Jul 13

मतदाताओं को दिया पौधा

बड़वानी जिले की ठीकरी और निवाली नगर परिषद में पहली बार वोटिंग हो रही है। इसे हाल ही में नगर परिषद बनाया गया है। निवाली के आदर्श मतदान केंद्र पर वोटिंग करने आए लोगों को एक-एक पौधा दिया जा रहा है। वोटिंग के लिए जागरूक लोगों को पर्यावर्ण के प्रति जागरूक करने की ये अच्छी पहल मानी जा रही है। 

11:31 AM (IST) Jul 13

सतना जिले में 19 फीसदी वोटिंग

सतना जिले के मैहर नगर पालिका परिषद के लिए बड़ी संख्या में वोटर्स वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। यहां से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। अभी तक यहां 19 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। 

11:26 AM (IST) Jul 13

यशोधरा राजे सिंधिया ने किया मतदान

वोट डालने में जहां आम लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है वहीं, खास लोग भी वोटिंग करने के लिए पहुंचे। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के वार्ड 38 में मतदान किया।

11:24 AM (IST) Jul 13

पहली बार वोट डालने वालों को खुशी

जिन मतदाताओं ने पहली बार वोट किया है वो बहुत खुश हैं। कई जगहों पर पहली बार वोटिंग करने के बाद वोटर्स ने सेल्फी क्लिक की। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट डालकर शहर की सरकार चुनने की अपील की। 

11:22 AM (IST) Jul 13

बसपा कैंडिडेट को पुलिस ने भगाया

मुरैना में बसपा की मेयर कैंडिडेट को को पुलिस ने पोलिंग सेंटर से बाहर किया। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने  शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में वोटर्स को अपने पक्ष में वोट डालने का कह रहीं थी। 

10:10 AM (IST) Jul 13

बारिश के बीच वोटिंग

देवास में तेज बारिश हो रही है। लेकिन इसके बाद भी वोटिंग को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। बारिश में लोग छाते और रेनकोट पहनकर वोट डालने जा रहे हैं। बारिश के बाद भी पोलिंग बूथ पर लाइन लगी है। 

09:32 AM (IST) Jul 13

शांतिपूर्वक मतदान

राज्य के सभी जिलों में अभी शांतिपूर्व मतदान हो रहा है। कहीं किसी तरह की उपद्रव की कोई खबर नहीं है। लोगों में वोटिंग को लेकर अच्छा उस्ताह भी दिखाई दे रहा है। युवा और बुजुर्ज भी वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। 

09:03 AM (IST) Jul 13

वोटिंग के लिए उत्साह

नगर निकाय चुनाव के लिए वोटर्स में उत्साह दिखाई दे रहा है। सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई जिलों में पोलिंग बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। शांतिपूर्व मतदान के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

08:12 AM (IST) Jul 13

मंत्री ने किया मतदान

दूसरे फेज में नीमच जिले में वोटिंग हो रही है। जावद के मतदान केंद्र क्रमांक 16 पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने अपनी फैमली के साथ वोटिंग किया है। वोटिंग के बाद उन्होंने आम जनता से वोट डालने की अपील की।

07:54 AM (IST) Jul 13

रीवा में इन जगहों में हो रही है वोटिंग

रीवा नगर निगम के मेयर और पार्षद के साथ-साथ नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़, सिरमौर, बैकुंठपुर, त्योंथर, मनगवां, सेमरिया, चाकघाट तथा डभौरा में पार्षद पदों के लिए वोटिंग हो रही है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  

07:42 AM (IST) Jul 13

बालाघाट में वोटिंग


बालाघाट जिले के निकाय चुनाव के दूसरे फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। यहां तीन निकाय में 63 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। बालाघाट नगर पालिका व लांजी ,कटंगी नगर परिषद में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। 
 

07:34 AM (IST) Jul 13

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दूसरे फेज की वोटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील पोलिंग बूथों परों अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर भी मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका ध्यान रखा गया है।  

07:10 AM (IST) Jul 13

5 निकाय चुनावों के लिए वोटिंग

इस फेज में नगर पालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना के लिए वोटिंग हो रही हैं। पहले फेज में 6 जुलाई को 11 नगर निगम, 35 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के लिए वोटिंग हुई थी। 

07:09 AM (IST) Jul 13

6 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ


दूसरे फेज के इलेक्शन के लिए कुल 6 हजार 829 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। वोटिंग के लिए इस फेज में कुल 34 हजार कर्मचारियों- अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 17 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।