MP निकाय चुनाव: JP नड्डा के ससुराल जबलपुर में हार गई BJP, 23 साल बाद जीती कांग्रेस, जगत बहादुर बने मेयर

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी की  महाकौशल इलाके में हार हुई है। यहां जबलपुर नगर निगम को कांग्रेस ने 23 साल बाद जीत दर्ज की है।  कांग्रेस महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू जीत गए हैं। उनसे बीजेपी प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार हार गए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2022 1:10 PM IST / Updated: Jul 17 2022, 06:59 PM IST

जबलपुर. मध्य प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के फेज का रिजल्ट आज रविवार को आ गए हैं। वहीं जबलपुर नगर निगम कांग्रेस के खाते में चला गया है। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी  जगत बहादुर सिंह को जीत मिली है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी डा. जितेंद्र जामदार को करारी  हार दी है। बता दें कि कांग्रेस को यह  23 साल बाद जीत दर्ज की है। जबकि जबलपुर  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ससुराल है, लेकिन यहां पार्टी महापौर का चुनाव हार गई है।

बीजेपी ने इस सीट के लिए लगाया था दमखम
बता दें कि महाकौशल यानि जबलपुर भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। जबलपुर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यत्र जेपी नड्डा का ससुराल भी है।  इतना ही नहीं यहां पर संघ का क्षेत्रीय मुख्यालय भी हैं। विधानसभा हो या लोकसभा यहां अक्सर बीजेपी का प्रत्याशी ही चुनाव जीतता है।
2009 से 2015 तक बीजेपी का महापौर अभी तक था। इतना ही नहीं यहां बीजेपी प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार के लिए बीजेपी के दिग्गजों ने खूब दम लगाया था। लेकिन अब कांग्रेस ने सीट अपने कब्जे में कर ली है।

Latest Videos

कौन हैं जगत बहादुर
जबलपर में कांग्रेस पार्टी से मेयर बने जगत बहादुर सिंह एक कारोबारी हैं। उन्होंने रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री हासिल की है। जगत बहादुर द्वारा चुनावी हलफनामे में बताया गया है कि उनकी सालाना आय 7 लाख रुपए है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 3 करोड़ 65 लाख रुपए की है। जगत बहादुर ने बैंक से 1 करोड़ 85 लाख रुपए लोन भी लिया है। उनके उपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

जीत के बाद यह बोले मेयर जगत बहादुर सिंह
कांग्रेस की इतिहासिक जीत के बाद जबलपुर के मेयर बने जगत बहादुर अन्नू सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि हम पूरी ताकत लगाकर जबलपुर का विकास करने का काम करेंगे। जबलपुर को महानगर बनाएंगे। विकास की पथ पर अब जबलपुर नई गाथा लिखेगा। यह मेरी अकेली नहीं, बल्कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की है।

MP में आप की एंट्री: जानिए कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्होंने जीता सिंगरौली मेयर का चुनाव, BJP-कांग्रेस की हार

MP पंचायत चुनाव: कौन है ये 23 साल की लड़की, जिसने केंद्रीय मंत्री की बहन को हरा दिया

Share this article
click me!

Latest Videos

New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
RSS और BJP की चुप्पी! संजय सिंह ने फिर से दोहराए Arvind Kejriwal के पूछे 5 सवाल
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee