ऐसा पहली बार: BJYM का प्रदेश मंत्री नहीं बना तो दिग्गज नेता की ‘बहन’ से रेप किया, शादी के वादे से मुकरा

Published : Nov 03, 2021, 07:37 PM IST
ऐसा पहली बार: BJYM का प्रदेश मंत्री नहीं बना तो दिग्गज नेता की ‘बहन’ से रेप किया, शादी के वादे से मुकरा

सार

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। यहां BJP के एक दिग्गज नेता की मुंहबोली बहन से सिर्फ इसलिए रेप किया गया, क्योंकि उन्होंने आरोपी को युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री नहीं बनाया था। वह इसी बात पर रंजिश मान बैठा और वारदात की। इसके बाद शादी से भी मुकर गया। मामले में कांग्रेस (Congress) ने भी भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है।

मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवा नेता ने BJP में बड़े पद की लालसा में घिनौना काम किया है। उसने एक बड़े नेता की मुंहबोली बहन को शादी का झांसा दिया और रेप किया। इसके बाद जब पद नहीं मिला तो शादी से इनकार कर दिया। अब युवती ने आरोपी नेता पर रेप, छेड़छाड़ और शादी का झांसा देने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में भाजपा नेता के परिवार की चार महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। 

आरोपी का नाम देशबंधु आर्य है और वह वर्तमान में किशोर न्याय बोर्ड का मेंबर है। पीड़ित लड़की ने उसके परिवार पर भी झांसा देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना था कि 2012 में उसकी शादी इंदौर में हुई थी। उसकी 6 साल की बच्ची है। शादी के कुछ दिन बाद कलह होने लगी तो वह अपने मायके मंदसौर में रहने लगी थी। इसी दौरान 2015 में आरोपी भाजपा नेता देशबंधु और उसके बीच दोस्ती हो गई और फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे। आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार यौन शोषण करता था। पीड़िता का कहना था कि 4 अक्टूबर 2020 को आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद दोनों पक्षों में शादी को लेकर समझौता हुआ था।

पद पाने की लालसा में महिला से दोस्ती की थी
इसी साल 2 जुलाई को आरोपी शादी के वादे से मुकर गया तो पीड़िता ने 1 सितंबर और 14 अक्टूबर को थाने में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन, आरोपी देशबंधु और उसका परिवार भाजपा से जुड़ा है, इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया। बाद में पीड़िता के मुंहबोले भाई और भाजपा के बड़े नेता के हस्तक्षेप के बाद महिला थाने में केस दर्ज हुआ। महिला का कहना था कि उसके भाजपा के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। आरोपी इन संबंधों का फायदा उठाकर संगठन में बड़ा पद पाने की कोशिश में थी। लेकिन, जब पद नहीं मिला तो उसने दूरियां बना लीं।

युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनना चाहता था आरोपी
पीड़िता ने बताया अंतिम बार उसने देशबंधु से शादी की बात की तो उसने कहा कि वह बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाना चाहता था। मंदसौर विधायक और सांसद के अलावा एक और नेता के साथ पीड़िता के मुंहबोले भाई ने उसे युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नहीं बनने दिया। इसी बात से गुस्से में उसने मुझे धोखा दिया। पीड़िता ने ये आरोप थाने में दिए शिकायती पत्र में भी लगाए हैं। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी देशबंधु आर्य, पिता मधुसूदन आर्य, मां कृष्णा देवी आर्य, बहन ज्योति आर्य, जागृति आर्य, दोस्त अनीता शुक्ला और आरोपी के जीजा हितेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया है। हितेश वर्तमान में मंदसौर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष है। 

घटना कांग्रेस ने ये कहा...
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Birthday: पीएम मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, MP में जश्न
Today Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! दिल्ली-लखनऊ-भोपाल में उछला पारा, जानें UP-MP के 10 शहरों का हाल