Pawan Tiwari | Published : Jul 20, 2022 2:32 AM IST / Updated: Jul 20 2022, 04:01 PM IST

MP Nikay Chunav2022: BJP को 9 सीटें, कांग्रेस 5 में जीती, 2 पर अन्य की जीत

सार

भोपाल. मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव (mp nagriya nikay chunav) के दूसरे फेज का रिजल्ट (mp nagriya nikay chunav phase 2 results) जारी हो गए हैं।  दूसरे फेज में रीवा और मुरैना में कांग्रेस को जीत मिली है। देवास और रतलाम में भाजपा को जीत मिली है। वहीं, कटनी  में निर्दलीय कैंडिडेट ने चुनाव जीता है। प्रदेश की कुल 16 नगर निगम की बात करें तो कांग्रेस को 5, बीजेपी को 9 अन्य को दो सीटें मिली हैं। वहीं, नगर पालिका और नगर परिष्द की करीब 85 फीसदी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। दूसरे फेज के भाजपा के कई दिग्गज नेता, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राजेन्द्र शुक्ल और संजय पाठक जैसे नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी लेकिन ये कोई भी अपने कैंडिडेट्स को जीत नहीं दिला पाए। कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर थी। आइए जानते हैं दूसरे फेज के रिजल्ट की पल-पल अपडेट्स।  

03:51 PM (IST) Jul 20

सीएम ने दी बधाई

शिवराज सिंह चौहान ने जीत पर बधाई दी है। 

 

02:54 PM (IST) Jul 20

कटनी में निर्दलीय की जीत

मध्यप्रदेश की कटनी नगर निगम सीट पर सबसे रोचक मुकाबला देखने को मिला। यहां टक्कर भाजा औऱ कांग्रेस की थी लेकिन जीत निर्दलीय उम्मीदवार की हुई है। निर्दलीय उम्मीदार प्रीति ने जीत दर्ज की है। 

02:18 PM (IST) Jul 20

देवास में बीजेपी जीती

देवास नगर निगम में एक बार फिर से बीजेपी को जीत मिली है। 2015 के नगरीय निकाय चुनाव में यहां से बीजेपी को जीत मिली थी। इस बार फिर से बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने 45884 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की विनोदनी व्यास को चुनाव हराया। 

02:12 PM (IST) Jul 20

चौरई में बीजेपी की जीत

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में बीजेपी की जीत हुई है। यहां के चौरई नगर पालिका में 9 पर भाजपा जीत चुकी है। यहां कांग्रेस 6 सीटों पर जीत मिली है। यहां दोनों के बीच कांटे की टककर थी। 

01:55 PM (IST) Jul 20

मुरैना में कांग्रेस की जीत

पहली बार नगर निगम बने मुरैना में कांग्रेस को जीत मिली है। यहां से शारदा सोलंकी ने 12874 वोटों से जीत दर्ज की है। यहां पर बीजेपी के सीनियर लीडर और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 

01:55 PM (IST) Jul 20

रतलाम में भाजपा की जीत

रतलाम में भाजपा के खाते में जीत आई है। बीजेपी के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 8591 वोट से जीते।  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन मालवा क्षेत्र में किया है। विंध्य और चंबल में उसके हाथ निराशा लगी है। 

01:51 PM (IST) Jul 20

रीवा से कांग्रेस की जीत

रीवा में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस के अजय मिश्रा ने प्रबोध व्यास को चुनाव हार दिया है। कांग्रेस का यहां 24 साल बाद सूखा खत्म हुआ है। इससे पहले लगातार 24 साल से बीजेपी की सत्ता थी। यहां से राजेन्द्र शुक्ल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।  

01:23 PM (IST) Jul 20

सीहोर में भाजपा की जीत

सीहोर जिले की बुदनी नगर परिषद पर भाजपा को शानदार जीत मिली है। यहां के 15 में से 14 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है जबकि एक सीट पर 1 उम्मीदार को जीत मिली है। बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा बुधनी सीट ही है। 

01:14 PM (IST) Jul 20

हेल्थ मंत्री के वार्ड में हारी भाजपा

मध्यप्रदेश के हेल्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी के वार्ड में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। रायसेन के वार्ड 15 में भाजपा हार गई है। यह वार्ड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का है। इसी वार्ड में उनका घर है।  

12:52 PM (IST) Jul 20

सतना नगर परिषद का रिजल्ट

सतना जिले की कोटर परिषद में 10 सीटों पर भाजपा, 1 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा और 3 पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन इस बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। 

12:50 PM (IST) Jul 20

रतलाम में बीजेपी आगे

रतलाम नगर निगम में बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार प्रहलाद पटेल चौथे राउंड के बाद 4800 से ज्यादा वोट से आगे चल रहे है। उन्हें मतपत्रों के काउंटिंग के दौरान ही बढ़त मिली थी।  

12:31 PM (IST) Jul 20

रीवा में कांग्रेस को बड़ी लीड

रीवा नगर निगम में कांग्रेस ने शुरुआती बढ़त को बरकरार रखा है। चार राउंड की गिनती के बाद रीवा में कांग्रेस के उम्मीदवार अजय मिश्रा करीब 10 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। बता दें कि भाजपा के लिए शिवराज सिंह ने यहां दो रैलियां की थी। 

11:23 AM (IST) Jul 20

कटनी में निर्दलीय आगे

यहां मेयर के लिए 12 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। BJP की ज्योति बीना दीक्षित और कांग्रेस की श्रेहा रौनक खंडेलवाल के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी। लेकिन यहां BJP की बागी निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी आगे चल रही हैं। बता दें कि टिकट नहीं मिलने से प्रीति ने बगावत की थी। 

10:52 AM (IST) Jul 20

देवास में बीजेपी आगे

देवास में भाजपा ने बढ़त बना ली है। देवास में बीजेपी प्रत्याशी गीता अग्रवाल आगे चल रही हैं। उन्होंने शुरुआती बढ़त बना ली है। वहीं, मुरैना में कांग्रेस उम्मीदवार को शुरआती बढ़त मिली है।  

10:15 AM (IST) Jul 20

रीवा में कांग्रेस आगे

रीवा नगर निगम के शुरुआती रूझान में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस कैंडिडेट  1 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां से बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

10:01 AM (IST) Jul 20

रतलाम में बीजेपी को बढ़त

 

मतपत्रों की गिनती पूरी हो गई है।  पहला शुरुआती रुझान रतलाम नगर निगम का आया है। यहां डाक मतपत्रों की गिनती में बीजेपी कैंडिडेट प्रहलाद पटेल ने बढ़त बना ली है। बाकि जगह काउंटिंग जारी है।

09:33 AM (IST) Jul 20

पहले फेज में हुई थी आप की एंट्री

मध्यप्रदेश के पहले फेज का रिजल्ट घोषित हो चुका है। आम आदमी पार्टी को पहली बार एमपी में सफलता मिली है। सिंगरौली से पार्टी कैंडिडेट ने जीत दर्ज की थी।  भोपाल, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, उज्जैन, सागर और सतना में भाजपा जीती। वहीं, जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा पर कांग्रेस को जीत मिली थी।  

09:03 AM (IST) Jul 20

कितने कैंडिडेट्स मैदान में

दूसरे फेज के 5 नगर निगमों के लिए 44 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। मुरैना में 6, रीवा में 13, कटनी में 12, देवास में 6, रतलाम में 7 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। बता दें कि दूसरे फेज क लिए 13 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

08:32 AM (IST) Jul 20

किन नगर निगमों का आएगा रिजल्ट


दूसरे फेज में 5 नगर निगम, 40 नगर पालिका और 169 नगर परिषद के लिए वोटिंग हुई थी। दूसरे फेज में  देवास, रतलाम, रीवा, मुरैना और कटनी नगर निगम के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इन सीटों पर बीजेपी के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 

08:04 AM (IST) Jul 20

काउंटिंग शुरू

दूसरे फेज के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले मतपत्रों की गिनती की जा रही है। उसके बाद करीब 9 बजे से EVM की गिनती शुरू होगी। जिसके बाद रूझान आने शुरू होंगे। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।