स्कूटी से चलने वाली मालती राय बनीं भोपाल की मेयर, पहले दो बार हारीं पार्षद का चुनाव...जानिए इनकी कहानी

मालती राय राजधानी भोपाल के आशेका गार्डन से बीजेपी से पार्षद थीं। हालांकि वो दो बार पार्षद का चुनाव हार भी चुकी थीं। बीजेपी के कई सीनियर मंत्रियों को मालती राय को जिताने की जिम्मेदारी दी गई थी। सीएम मे राय को मिठाई खिलाई। 

Pawan Tiwari | Published : Jul 17, 2022 2:14 PM IST

भोपाल. मध्यप्रदेश की नगरीय निकाय चुनाव के पहले फेज का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। भोपाल नगर निगम में भाजपा को एक बार फिर से बड़ी जीत को तरफ से बढ़ रही है। बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिली है। मालती राय करीब 85 हजार वोट से आगे हैं। कांग्रेस की विभा पटेल ने हार मान ली है। मालती राय के समर्थन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया था। मालती राय और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी लेकिन EVM ओपन होने के बाद भाजपा को जीत मिली है। 

कौन है मालती राय?
मालती राय राजधानी भोपाल के आशेका गार्डन से बीजेपी से पार्षद थीं। हालांकि वो दो बार पार्षद का चुनाव हार भी चुकी थीं। मालती राय को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और नरेला विधायक विश्वास सारंग का खास माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मालती राय को टिकट दिलाने में विश्नास सारंग का बहुत बड़ा रोल था। उन्होंने मालती राय को जिताने की जिम्मेदारी ली थी। 

पोस्ट ग्रेजुएट हैं मालती राय
58 साल की मालती राय पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनके पास एमए और बीएड की डिग्री है। 1985 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी। तब से वह पार्टी की सक्रिय मेंबर हैं। उनके पति एमएल राय भी बीजेपी के 1980 से सक्रिय कार्यकर्ता है।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, मालती राय करोड़पति हैं। उनके पास 4 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उनके तीन करोड़ रुपए की एग्रीकल्चर लैंड है। भोपाल में करीब 60 लाख का घर। FDI म्यूच्यूअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी  भी हैं। उनके पास करीब 20 लाख की कीमत का सोना भी है। 
 
स्कूटी चलाने की शौकीन
मालती राय को स्कूटी चलाना काफी पसंद हैं। अक्सर उन्हें भोपाल की सड़कों में स्कूटी के साथ देखा गया है। बता दें कि उन्होंने अपने हलफनामे में एक पुरानी स्कूटी का भी जिक्र किया है। 

इसे भी पढ़ें- BJP के करोड़पति कैंडिडेट की जीत: संघ की पसंद पर मिला था टिकट, कांग्रेस विधायक को दी मात

Share this article
click me!