Pawan Tiwari | Published : Jul 17, 2022 2:21 AM IST / Updated: Jul 17 2022, 10:16 PM IST

MP Nikay Chunav Result 2022: 11 में से 7 सीटें BJP जीती, 3 CONG, AAP का भी खुला खाता

सार

भोपाल. मध्यप्रदेश के 11 नगरीय निकाय चुनाव समेत  133 नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। हालांकि 2015 क चुनाव के अनुसार बीजेपी ने प्रदर्शन नहीं किया है। पहले फेज की जिन 11 नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट आए हैं। उनमें से भाजपा ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस के खाते में केवल 3 सीटें आई हैं। वहीं, सिंगरौली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कि है। इसी के साथ राज्य में आम आदमी पार्टी की एमपी में एंट्री हो गई है। भाजपा की जीत को शिवराज सिंह चौहान ने ऐतिहासिक बताया है। कांग्रेस को ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में जीत मिली। भाजपा को सतना, उज्जैन, भोपाल, इंदौर, बुरहानपुर, खंडवा और सागर में जीत मिली है। आइए जानते हैं रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स।  
 

10:13 PM (IST) Jul 17

ग्वालियर में दिग्गजों को झटका

ग्वालियर नगर निगम में बीजेपी को झटका लगा है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार शोभा सिकरवार को जीत मिली है। इस सीट पर भाजपा के सीनियर लीडर और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पसंदीदा कैंडिडेट को सुमन शर्मा को टिक मिली थी। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 

10:11 PM (IST) Jul 17

भोपाल में फिर सत्ता में भाजपा

भोपाल नगर निगम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा की मालती राय ने कांग्रेस की विभा पटेल को बड़े अंतरों से हराया है। बता दें कि जीत की ऑफिशियल घोषणा होने से पहले ही बीजेपी ऑफिस में जश्न शुरू हो गया था। सीएम शिवराज ने मालती राय को जीत की मिठाई खिलाई। 

09:13 PM (IST) Jul 17

जबलपुर में कांग्रेस की जीत

जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह ने 293192 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। जबलपुर में बीजेपी ने डॉ जितेन्द्र जामदार को अपना कैंडिडेट बनाया था। लेकिन जितेन्द्र जामदार को जीत नहीं मिली। 

09:01 PM (IST) Jul 17

बीजेपी की सबसे बड़ी जीत

नगर निगम चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ी जीत इंदौर में मिली है। यहां से भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने 1 लाख 32 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। भार्गव ने कांग्रेस के संजय शुक्ला को हराया है। शु्कला वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं। 

08:32 PM (IST) Jul 17

बीजेपी ने 80 फीसदी से ज्यादा सीटें जीती

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- BJP को नगरीय निकाय चुनाव में रिकॉर्ड जीत प्राप्त हुई। नगर परिषद, नगर पालिका में ऐसी शानदार जीत कभी हासिल नहीं हुई। BJP ने जीत का नया इतिहास रचा है। BJP को 64 जगहों पर पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। इस बार 80% से ज्यादा सीटें BJP ने प्राप्त की हैं। 

08:25 PM (IST) Jul 17

बीजेपी का पैसा जीता

कमलनाथ ने कहा- BJP कहती है कि वो जीते हैं, दरअसल वे नहीं जीते हैं बल्कि पुलिस, प्रशासन और पैसा जीते हैं। 15 महीनों में फिर से विधानसभा चुनाव होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जनता हमारा साथ देगी। ये झूठे आंकड़े देने से कुछ नहीं होगा, खरीदने से कुछ नहीं होगा। 

07:34 PM (IST) Jul 17

संजय शुक्ला ने मानी हार


इंदौर में कांग्रेस कैंडिडेट संजय शुक्ला ने हार स्वीकार कर ली है। संजय शुक्ला कांग्रेस के विधायक हैं। भाजपा यहां से निर्णायक बढ़त बनाए हुई है। भाजपा ने पुष्यमित्र भार्गव को कैडिडेट बनाया था। 

05:39 PM (IST) Jul 17

उज्जैन में भाजपा की जीत

उज्जैन नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा हो गया है। BJP के मुकेश टटवाल 923 वोट से जीते। यहां से कांग्रेस मे महेश परमार को टिकट दिया था। महेश परमार मौजूदा समय में विधायक हैं।  
 

05:11 PM (IST) Jul 17

उज्जैन में हंगामा

उज्जैन में काउंटिग को लेकर बड़ा हंगामा हो गया है। यहां कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट की पुलिस से बहस हो गई है जिसके बाद काउंटिंग को रोक दिया गया है। काउंटिंग रोके जाने तक भाजपा कैंडिडेट यहां बढ़त में थे। अभी 11वें राउंड की गिनती होनी है। 

04:51 PM (IST) Jul 17

छिंदवाड़ा में जीती कांग्रेस

छिंदवाड़ा नगर निगम में कांग्रेस के हाथ सफलता लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम अहाके 3547 वोटों से अपना चुनाव जीत गए हैं। विक्रम ने BJP के आनंद धुर्वे को हराया। बता दें कि इस निगम पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा था। 

03:56 PM (IST) Jul 17

सागर में भी बीजेपी की जीत


सागर में भाजपा प्रत्याशी संगीता तिवारी 12665 वोट से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की निधी जैन को हराया। बता दें कि यह सीट पहले भी भाजपा के पास थी। इस सीट पर भाजपा कैंडिडेट शुरू से निर्णायक बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थीं। 

03:37 PM (IST) Jul 17

आप की एंट्री

सिंगरौली नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस का बड़ा झटका लगा है। यहां से आम आदमी पार्टी की रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। रानी अग्रवाल के के समर्थन में अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संंबोधित किया था और रोड शो किया था। 

02:20 PM (IST) Jul 17

राजगढ़ में कांग्रेस को लगा झटका


राजगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस के खाते में निराशा आई है। यहां  15 सीटों में से 12 पर भाजपा को जीत मिली है। जबकि कांग्रेस के खाते में केवल तीन सीटें ही आई हैं। अब नगर पालिका में बीजेपी का अध्यक्ष बनाना तय है।

02:05 PM (IST) Jul 17

आप का खुला खाता

शाजापुर नगर पालिका 29 वार्डों में से 17 वार्ड पर बीजेपी को जीत मिली है। कांग्रेस के खाते में केवल 9 वार्ड में ही जीत मिली है। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही एमपी में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। नरसिंहपुर जिले की करेली नगर परिषद भाजपा ने 15 में से 15 वार्ड जीत हासिल की है। 

02:01 PM (IST) Jul 17

खंडवा में बीजेपी की जीत

भाजपा के खाते में अभी तक तीन नगर-निगम आ गए हैं। खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव को जीत मिली है। अमृता यादव ने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19463 वोटों से हराया है। भाजपा अभी तक 3 सीटें जीत चुकी है। 

01:36 PM (IST) Jul 17

सतना में भी बीजेपी की जीत

सतना नगर निगम में भी बीजपे को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। 

01:14 PM (IST) Jul 17

भिंड-गुना में भाजपा को झटका

भिंड की लहार नगर पालिका के 15 में से 13 में कांग्रेस को जीत मिली है। गुना क्षेत्र में भी भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है। इन चुनावों में हार से भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि पर सवाल उठ सकते हैं।  

01:07 PM (IST) Jul 17

सागर में भाजपा को बढ़त

भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी 8 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। शुरुआत से ही उन्होंने बढ़त बनाई थी। वहीं, वार्ड 8 कृष्णगंज से भाजपा के अनूप उर्मिल जीत गए हैं। 

01:04 PM (IST) Jul 17

पन्ना में भाजपा की जीत


पन्ना नगर पालिका के 28 में से 19 वार्ड पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने छह और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। अजयगढ़ नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा को जीत मिली। देवेंद्र नगर नगर परिषद के 15 में से आठ वार्ड भाजपा ने जीत हासिल की। ककरहटी नगर परिषद के 15 में से छह वार्ड भाजपा को जीत मिली। यहां अन्य का दबदबा रहा। 

12:56 PM (IST) Jul 17

बुरहानपुर में बीजेपी की जीत

बुरहानपुर में BJP प्रत्याशी माधुरी पटेल 588 वोटों से अपना चुनाव जीच गई हैं। पहले यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली ती। लेकिन लास्ट राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली।

12:21 PM (IST) Jul 17

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मध्य प्रदेश नगरपालिका चुनाव के पहले चरण के लिए मतगणना जारी है। पुलिस आयुक्त मकरंद देवकर ने कहा आज की मतगणना के लिए 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। EVM को लाने और ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था भी है। 

12:08 PM (IST) Jul 17

कांग्रेस के तीनों विधायक पिछड़े

नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने इस बार तीन विधायकों को टिकट दिया था। लेकिन तीनों विधायक पीछे चल रहे हैं। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।  

11:45 AM (IST) Jul 17

छिंदवाड़ा में हंगामा

छिंदवाड़ा में काउंटिंग सेंटर में हंगामा हो गया। प्रशासन ने प्रत्याशी और उनके साथ वालों के लिए 3 पास बनाए, लेकिन प्रत्याशियों को एंट्री नहीं दी गई। प्रत्याशी नाराज हो गए और जमकर बहस हुई। इस दौरान सुरक्षा सख्त कर दी गई है। फिलहाल काउंटिंग शुरू हो गई है। 

11:23 AM (IST) Jul 17

इन सीटों पर बीजेपी को शुरुआती बढ़त

शुरुआथी रूझान में बीजेपी 7 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है। वहीं, सिंगरौली में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिली हुई है। भाजपा को भोपाल, इंदौर, सतना, खंडवा, छिंदवाड़ा, उज्जैन और सागर में आगे है। कांग्रेस बुरहानपुर, ग्वालियर और जबलपुर में आगे है। 

11:19 AM (IST) Jul 17

छिंदवाड़ा में कांग्रेस पिछड़ी

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस पिछड़ गई है। यहां से कांग्रेस के कैंडिडेट विक्रम अहाके  पीछे चल रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवार आनंद धुर्वे आगे चल रहे हैं। बता दें कि यहां से कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

10:55 AM (IST) Jul 17

आम आदमी पार्टी को बढ़त

मध्यप्रदेश नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल 182 वोट से आगे हैं। बता दें कि इनके समर्थन में अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया था और वोट मांगे थे।

10:28 AM (IST) Jul 17

कांग्रेस ने लगाया धांधली का आरोप


जबलपुर में काउंटिंग को लेकर हंगामा हो गया। यहां काउंटिंग रूम में कमरा नंबर 20 में मतपेटी को लेकर हंगामा हो गया। कांग्रेस का कहना था कि मतपेटी को बिना सहमति के खोला गया है। मौके पर कलेक्टर इलैया राजा टी पहुंत गए हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर काउंटिंग पर धांधली करने के आरोप लगाया है।  

10:12 AM (IST) Jul 17

ग्वालियर में कांग्रेस को बढ़त

ग्वालियर नगर निगम में शुरुआती रूझान में कांग्रेस कैंडिडेट बढ़त बनाए हुए हैं। यहां से बीजेपी के कद्दावर नेता और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सिंधिया औऱ शिवराज ने यहां रोड शो किया था। 

09:57 AM (IST) Jul 17

खंडवा में काउंटिंग रोकी


खंडवा नगर निगम में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हो गया जिस कारण से काउंटिंग को रोक दिया गया। कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, मतगणना कक्ष के अंदर 10 टेबल लगाने को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। 
 

09:52 AM (IST) Jul 17

इंदौर और छिंदवाड़ा में बीजेपी को बढ़त


11 नगर निकम क्षेत्रों में काउंटिंग शुरू हो गई है। उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार को शुरुआती बढ़त मिली। वहीं, इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और छिंदवाड़ा में भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त मिली है। 

09:40 AM (IST) Jul 17

पहले मतपत्रों से होगी गिनती


उज्जैन, सागर, सतना, छिंदवाड़ा में भी मतगणना शुरू हो गई है, यहां सबसे पहले मतपत्रों की गिनती की जा रही है। मतपत्रों की गिनती के बाद सभी जगहों पर ईवीएम मशीनों की गिनती शुरू होगी। उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

09:12 AM (IST) Jul 17

सबसे पहले खंडवा का आएगा रिजल्ट


मतगणना शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले खंडवा नगर निगम का रिजल्ट आएगा। क्योंकि यहां वोटर्स कम थे। वहीं, सबसे बाद में इंदौर नगर निगम का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। क्योंकि सबसे ज्यादा वोटर्स इंदौर में ही है। इंदौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। 

09:01 AM (IST) Jul 17

EVM से आएगा रिजल्ट


कांउटिग में समय लगेगा। जिन क्षेत्रों में मेयर का रिजल्ट दोपहर तक जारी किया जाएगा। करीब साढ़े नौ बजे से ईवीएम से पर्चियां निकाली जाएंगी। माना जा रहा है रिजल्ट आने में देरी होगी। 

08:21 AM (IST) Jul 17

इन 36 नगर पालिकाओं के परिणाम

राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा और अंबाह का रिजल्ट आएगा। 

08:06 AM (IST) Jul 17

11 नगर निगम की काउंटिंग

ग्वालियर, सागर, सतना, सिंगरौली, जबलपुर, छिंदवाड़ा, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और उज्जैन नगर निगम के वोटों की काउंटिंग हो रही है। 

08:00 AM (IST) Jul 17

2015 में बीजेपी ने जीती थीं सभी सीटें

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा की तरफ से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ ने प्रचार में ताकत झोंकी थी।