MP Nikay Chunav Result:14 वोट से चुनाव हारने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कांग्रेस प्रत्याशी, अटैक से मौत

Published : Jul 17, 2022, 05:28 PM ISTUpdated : Jul 17, 2022, 05:41 PM IST
MP Nikay Chunav Result:14 वोट से चुनाव हारने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कांग्रेस प्रत्याशी, अटैक से मौत

सार

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बीच एक बुरी खबर है। रीवा जिले के हनुमना में पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी हनुमना के मंडलम अध्यक्ष भी रह चुके थे। वे कांग्रेस पार्टी से पिछले 15 साल से जुड़े हुए थे। 

MP Nikay Chunav Result: मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के फाइनल रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। 11 नगर निगम के लिए हुए महापौर चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, कुछ सीटों पर वह पीछे भी चल रही है। इसी रीवा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। रीवा जिले के हनुमना में पार्षदी का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, नगर परिषद के वार्ड 9 से कांग्रेस के उम्मीदवार हरिनारायण गुप्ता चुनाव लड़े थे। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 वोटों से हरा दिया। ये खबर सुनते ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। 

कौन थे हरिनारायण गुप्ता?
बता दें कि हरिनारायण गुप्ता कांग्रेस पार्टी हनुमना के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। वे कांग्रेस पार्टी से पिछले 15 साल से जुड़े हुए थे। हनुमना कस्बे में कांग्रेस को मजबूत करने में भी उनका बड़ा योगदान रहा। उन्हें रीवा जिले की हनुमना नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था। यहां बीजेपी से ओमप्रकाश गुप्ता मैदान में थे। 17 जुलाई को दोपहर में जब वोटों की गिनती चल रही थी तभी निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश गुप्ता के जीतने की खबर आई। ये सुनते ही हरिनारायण को गहरा सदमा लगा और उनके सीने में तेज दर्द उठा। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

सागर में बीजेपी की संगीता तिवारी जीतीं : 
सागर नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार संगीता तिवारी ने कांग्रेस की निधि जैन को 12665 वोटों से शिकस्त दी है। बता दें कि संगीता तिवारी एक्टर मुकेश तिवारी (चाइना गेट के जगीरा) की भाभी हैं। 

सिंगरौली में आप की एंट्री : 
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो गई है। सिंगरौली नगर निगम में AAP की महापौर उम्मीदवार रानी अग्रवाल जीत गई हैं। रानी अग्रवाल ने कांग्रेस के अरविंद चंदेल को 9159 वोट से हरा दिया। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा तीसरे नंबर पर रहे। 

ये भी देखें : 

MP में आप की एंट्री: जानिए कौन हैं रानी अग्रवाल जिन्होंने जीता सिंगरौली मेयर का चुनाव, BJP-कांग्रेस की हार

MP पंचायत चुनाव: कौन है ये 23 साल की लड़की, जिसने केंद्रीय मंत्री की बहन को हरा दिया


 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!