ऐ जरा फिल्मी है! हंसी-खुशी शादी की, घर से दूल्हे संग निकली, रास्ते में प्रेमी मिला तो बाइक से भाग गई दुल्हन

दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार की दोपहर कुशवाहा परिवार की दुल्हन बनी बेटी विदाई हुई और दूल्हे संग कार में सवार होकर ससुराल की ओर चल दी। विदाई के बाद घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दुल्हन ने कार को रुकवा दी। दूल्हा और अन्य लोग कुछ समझ पाते, इतने में बाइक सवार प्रेमी की बाइक पर बैठ गई और दोनों रफूचक्कर हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Dec 18, 2021 6:57 AM IST / Updated: Dec 18 2021, 12:29 PM IST

सतना। मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी (Marriage) में फिल्मों जैसा सीन देखने को मिला। एक लड़की के परिवार वालों ने बेटी की धूमधाम से शादी की। दूल्हा-दुल्हन ने सातफेरे लिए। दोनों ने सारी रस्में निभाईं। विदाई के वक्त दुल्हन दूल्हे के साथ कार से ससुराल जाने के लिए भी निकली। यहां तक किसी को भनक नहीं लगी कि दुल्हन के मन में क्या चल रहा है। अचानक रास्ते में एक बाइक सवार युवक को खड़ा देखा तो दुल्हन ने विदाई वाली अपनी कार खड़ी करवा ली। कार से उतरी और बाइक पर बैठ गई। बाइक सवार भी देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। ये सब चंद सेकेंड के अंदर हुआ और दूल्हे समेत उसका परिवार देखता ही रह गया।

ये मामला है सतना जिले के अहिरगांव गांव का। जानकारी के मुताबिक, इस गांव में कुशवाहा परिवार में बेटी की शादी थी। 13 दिसंबर की शाम यूपी के बांदा से गाजे-बाजे के साथ बारात आई। दूल्हा बारात लेकर होने वाली ससुराल पहुंचा। यहां पूरे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार की दोपहर कुशवाहा परिवार की दुल्हन बनी बेटी विदाई हुई और दूल्हे संग कार में सवार होकर ससुराल की ओर चल दी। विदाई के बाद घर से करीब 4 किलोमीटर दूर दुल्हन ने कार को रुकवा दी। दूल्हा और अन्य लोग कुछ समझ पाते, इतने में बाइक सवार प्रेमी की बाइक पर बैठ गई और दोनों रफूचक्कर हो गए। कार में बैठा बेचारा दूल्हा क्या करता? उसने पूरी जानकारी दुल्हन के परिवार को दी।

गांव के लड़के के साथ भागी लड़की
घटना की जानकारी मिलते ही दुल्हन के परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तब पता चला कि दुल्हन गांव के ही यादव परिवार के लड़के के साथ भागी है। दुल्हन का इसी लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया गया कि प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका की शादी का इंतजार कर रहा था और शादी के बाद दुल्हन को ससुराल पहुंचने से पहले ही लेकर रफूचक्कर हो गया।

पुलिस से शिकायत, लड़की बोली- बालिग हूं
दुल्हन के भाई ने मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पहले तो पुलिस ये मामला सुनकर चौक गई। इसके बाद तत्काल नाकाबंदी की गई। बाद में लड़की को तलाश लिया गया। फिर एसडीएम कोर्ट में हाजिर किया गया, जहां उसने कोर्ट में कहा- मैं बालिग हूं, अपनी मर्जी से गई हूं। ये भी सामने आया है कि प्रेमी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। उसे बारातियों को कुल्हाड़ी दिखाकर धमकाया भी था। अपहरण की ये पूरी वारदात महज 5 मिनट में हुई।

लड़की के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। लड़की ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है, इसके बाद उसे रघुराजनगर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से लड़के के साथ गई थी। युवती ने अपने बालिग होने का प्रमाण पत्र भी न्यायालय में पेश किया।- अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, सतना।

 Shocking crime: काढ़े में मिलाकर दी नींद की गोलियां, प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, 5 घंटे शव लेकर घूमती रही

गर्लफ्रेंड का पति आया तो अपार्टमेंट की रेलिंग से लटक गया प्रेमी, हाथ छूटने से 5वीं मंजिल से गिरा, तड़पकर मौत

शादी के 8वें दिन ही दुल्हन ने की दूसरी शादी, घरवालों को पता तक ही नहीं..वीडियो शेयर कर बताई दर्दभरी कहानी

Share this article
click me!