निगम मंडल में नियुक्तियां: 6 शिवराज, 5 सिंधिया समर्थक अध्यक्ष बने, तोमर का कोई नहीं, CM ने उमा को भी किया खुश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के 5 समर्थकों को नियुक्तियां मिली हैं। इमरती देवी डबरा से विधानसभा उपचुनाव हारी थीं। उनको अब लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, मुन्ना लाल गोयल और रघुराज कंसाना को भी निगम अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोटे से 6 नेताओं को सरकार में राजनीतिक पद मिले हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 25, 2021 3:25 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने निगम-मंडलों (Corporation Boards) में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। इस सूची में 16 अध्यक्ष और 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों का दबदबा देखने को मिला है। ग्वालियर-चंबल अंचल में 7 निगम-मंडल अध्यक्षों में से 5 सिंधिया समर्थक हैं। इसके अलावा, एंदल सिंह कंषाना भी पद से नवाजे गए हैं। इसी तरह संघ की पृष्टभूमि से आए आशुतोष तिवारी भी शिवराज कोटे से हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बने हैं। तिवारी भोपाल (Bhopal) और ग्वालियर (Gwalior) संभाग के संगठन मंत्री रहे हैं और उपचुनाव में उन्होंने सत्ता-संगठन में बेहतर तालमेल बनाए रखा। यही वजह है कि उन्हें इनाम के रूप में ये पद मिला। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के 5 समर्थकों को नियुक्तियां मिली हैं। इमरती देवी डबरा से विधानसभा उपचुनाव हारी थीं। उनको अब लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गिर्राज दंडोतिया, जसवंत जाटव, मुन्ना लाल गोयल और रघुराज कंसाना को भी निगम अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोटे से 6 नेताओं को सरकार में राजनीतिक पद मिले हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले एंदल सिंह कंषाना और रणवीर जाटव भी उपचुनाव हार गए थे, लेकिन सरकार ने उन्हें निगम-मंडल में जगह दी है। 

जो 7 नेता उपचुनाव हारे, वे निगम-मंडल में एडजस्ट
बता दें कि रणवीर जाटव सिंधिया समर्थक नहीं हैं, लेकिन उनकी एंट्री में प्रदेश के गृहमंत्री की भूमिका अहम मानी गई थी। माना जा रहा है कि भाजपा सरकार में शामिल होते समय सिंधिया समर्थकों से जो वादा किया गया था, शिवराज सरकार ने उसे पूरा किया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में जिन 7 नेताओं को निगम-मंडल में अध्यक्ष बनाया गया है, वह सभी सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। सदन से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में इन 7 समर्थकों को अपने-अपने क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के हिस्से में कुछ नहीं
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का ग्वालियर-चंबल अंचल से सूपड़ा साफ कर दिया गया। नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक भी निगम-मंडल में नियुक्तयों की रेस में थे, लेकिन उनके नाम सिंधिया समर्थकों के त्याग के कारण पीछे छोड़ दिए गए। बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल में वर्चस्व की जंग है। दोनों एक-दूसरे के बारे में कभी नहीं बोलते हैं, लेकिन समर्थकों के बीच कोल्ड वॉर बना रहता है। 

उमा को भी किया गया खुश
ग्वालियर-चंबल अंचल में सिंधिया के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को खुश किया गया है। शिवपुरी के लोधी बाहुल्य इलाका पोहरी विधानसभा से दो भाजपाई नरेंद्र विरथरे और प्रहलाद भारती को निगम-मंडल में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा, उमा समर्थक शैलेंद्र शर्मा को मप्र कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, पार्टी के एक नेता के मुताबिक शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की तरफ से भी सिफारिश की गई थी। 

नाम, पद नियुक्तियां और किसकी सिफारिश...
इमरती देवी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (सिंधिया)
गिर्राज दंडोतिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम। (सिंधिया)
एंदल सिंह कंषाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (शिवराज)
रघुराज कंसाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम। (सिंधिया)
जीतेंद्र लटोरिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (संघ)
शैलेंद्र बरुआ, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (संघ)। प्रह्लाद भारती उपाध्यक्ष नियुक्त (संगठन)
मुन्नालाल गोयल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास (सिंधिया)। उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को बनाया (शिवराज)
मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। (शिवराज)
रणवीर जाटव, अध्यक्ष, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम। (शिवराज)
विनोद गोटिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम। (जेपी नड्‌डा)
निर्मला बारेला, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम। (संगठन)
अमिता चपरा, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम (संगठन)
आशुतोष तिवारी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल (शिवराज)
शैलेंद्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड (उमा भारती-वीडी शर्मा)। नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष बनाया (उमा भारती)
राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन (संगठन)
नरेंद्र तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया (ये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे से हैं)
राजेंद्र सिंह मोकलपुर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम (भूपेंद्र सिंह)
अजय यादव, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम (संगठन)
जसवंत जाटव, अध्यक्ष, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम।
सावन सोनकर, अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (शिवराज)। रमेश खटीक को उपाध्यक्ष बनाया (संगठन)
जयपाल चावड़ा, अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण (संघ)

MP में डराने लगा कोरोना: CM शिवराज ने लगाया नाइट कर्फ्यू, नए साल के जश्न पर भी लगाई पाबंदी

योगी की राह पर शिवराज: अब MP में पत्थरबाजों की खैर नहीं, तोड़फोड़ पर होगी वसूली, विधानसभा में बिला पास

Round-up 2021: इस साल राजनीति ने खोए कई दिग्गज, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों के नेताओं ने दुनिया को कहा अलविदा

Share this article
click me!