शाहरुख खान के बंगले को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को सैनिक बताकर किया था पुलिस को फोन

Published : Jan 09, 2022, 08:34 AM IST
शाहरुख खान के बंगले को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को सैनिक बताकर किया था पुलिस को फोन

सार

जबलपुर में गोरखपुर के सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि जितेश ठाकुर जबलपुर में संजीवनी नगर थाना इलाके में रहता है। उसने 6 दिसंबर को महाराष्ट्र पुलिस के मुंबई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक फेक फोन कॉल किया था। इसमें उसने शाहरुख खान के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। 

जबलपुर। मुंबई (Mumbai) में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बंगले ‘मन्नत’ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले सिरफिरे को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की जबलपुर पुलिस (Jabalpur Police) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जितेश ठाकुर है और उसने 6 दिसंबर को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके धमकी दी थी। जितेश ने पुलिस से कहा था कि वो शाहरुख खान का बंगला समेत मुंबई के कई प्रमुख स्थलों को बम से उड़ाएगा और आतंकी हमला करेगा। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपी का नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन जबलपुर में मिली, जिसके बाद मुंबई पुलिस की सूचना पर जबलपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुर में गोरखपुर के सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि जितेश ठाकुर जबलपुर में संजीवनी नगर थाना इलाके में रहता है। उसने 6 दिसंबर को महाराष्ट्र पुलिस के मुंबई स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक फेक फोन कॉल किया था। इसमें उसने शाहरुख खान के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर कॉल करने के आरोपी जितेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जितेश ठाकुर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में रहता है। सीएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल 100 को फोन लगाकर परेशान कर चुका है। शराब पीने के बाद युवक सीएम हेल्पलाइन और 100 डायल को फेक कॉल करता है। अब आरोपी युवक को मुंबई पुलिस को सौंपने की तैयारी है।

कुछ माह पहले शादी हुई, पत्नी ने साथ छोड़ दिया
जितेश के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया है। कुछ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। इससे पहले वह मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहां से जबलपुर आने के बाद बेरोजगार हो गया था। जिसके बाद वह सुबह से शाम तक शराबखोरी करने लगा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

ये है पूरा मामला
मुंबई पुलिस के दक्षिणी इलाके में स्थित कंट्रोल रूम में गुरुवार शाम 6.22 बजे एक कॉल आया। जितेश ने खुद को सैनिक बताया और मुंबई में परमाणु हमला होने की सूचना दी। उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला रेलवे स्टेशन, अभिनेता शाहरुख खान के बंगले और एक गुरुद्वारा के पास बम विस्फोट होने के बारे में बताया। सूचना मिलने पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, शाहरुख खान के आवास समेत कई स्थानों पर तलाशी ली गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने फोन करने वाले का पता किया। जांच में पता चला कि फोन जबलपुर से किया गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने मप्र पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को जानकारी दी। पीएचक्यू ने जबलपुर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार रात जितेश को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जब भाजपा सांसद के कहने पर किसानों ने नहीं बजाई ताली, शर्मिंदा होकर वापस लौटना पड़ा

मुंबई समेत भारत के अन्य राज्यों को दहलाने के लिए ISI के संपर्क में था जसविंदर सिंह मुल्तानी - NIA

लुधियाना बम ब्लास्ट का मास्‍टरमाइंड जसविंदर सिंह जर्मनी में गिरफ्तार, ISI के इशारे पर हमले की साजिश करता था

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी
MP में भीषण हादसा : स्क्वॉड टीम के 4 पुलिस जवानों की मौत, लेकिन डॉग को खरोंच नहीं