2 महीने पहले ही दुल्हन बनकर गई थी, पता ना था भगवान इस तरह रूठ जाएंगे...नाग पंचमी पर आंगन में रखी लाश

Published : Aug 02, 2022, 11:12 AM ISTUpdated : Aug 02, 2022, 11:39 AM IST
2 महीने पहले ही दुल्हन बनकर गई थी, पता ना था भगवान इस तरह रूठ जाएंगे...नाग पंचमी पर आंगन में रखी लाश

सार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले एक से दुखद खबर सामने आई है। जहां नाग पंचमी से एक दिन पहले नई-नवेली दल्हन को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह शादी के बाद पहली बार मायके आई थी, लेकिन वह  सांप को शिकार हो गई। 

सागर (मध्य प्रदेश). नाग पंचमी का त्योहार आज यानी 2 अगस्त 2022 को पूरे देश में मनाया जा रहा है। भारत में इस पर्व का अलग ही महत्व है, इस दिन लोग नाग देवता की पूजा करते हैं ताकि वह पूरे साल सुरक्षित रहें। लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले एक से दुखद खबर सामने आई है। जहां नाग पंचमी से एक दिन पहले नई-नवेली दल्हन को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

माता-पिता पास में सो रहे थे और बेटी को सांप ने काट लिया
दरअसल, यह मामला शिवरपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के बूढ़ी बरोद गांव का है। जहां नवविवाहिता निधि शादी के बाद पहली बार पहले सावन के सोमवार को अपने मायके आई थी। निधि बीती रात अपने मायके में सो रही थी, पास में माता-पिता भी सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में मायके वाले उसे तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तबीयत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने निधि को ग्वालियर रेफर कर दिया। परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि उसकी मौत हो गई।

 भाई को राखी बांधने आई थी मायके
बता दें कि निधि शादी के बाद पहली बार अपने घर आई थी। पूरा परिवार बेहद खुश था, खासकर उसका भाई जिसे वह राखी बांधने के लिए आई थी। सोमवार को उसकी मायके आने की सभी रस्में परिवार ने हंसी-खुसी की थीं। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था। तभी तो सोमवार के दिन ही निधि को सांप ने काट लिया। 

दो माह पहले फौजी जवान से की थी शादी
मृतका के पिता रंजीत सिकरवार ने दो महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी की थी। उन्होंने निधि की शादी खोकंर निवासी आर्मीमैन मोहन प्रताप से हंसी-खुशी की थी। पिता इसिलए और बेटी की शादी को लेकर  खुश थे क्योंकि उनका दामाद मोहन प्रताप भारतीय सेना में पदस्थ है। पत्नी मौत की खबर पति को दे दी गई है। बस अब निधि के फौजी पति के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें-बेटे ने मां की लाश गठरी में बांधी और बाइक पर रख 80 KM दूर ले गया, मध्यप्रदेश से सामने आई ये बेबसी की तस्वीर
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ
Indore: 2 साल की बच्ची से रेप-हत्या की कोशिश करने वाले दरिंदे को 4 बार उम्रकैद की सजा