शॉकिंग वारदात: 55 साल के युवक ने 20 साल की लड़की को ट्रेन से उतारकर किया रेप, दरिंदे की ट्रिक चौंकाने वाली

Published : Sep 03, 2022, 07:40 PM IST
  शॉकिंग वारदात: 55 साल के युवक ने 20 साल की लड़की को ट्रेन से उतारकर किया रेप, दरिंदे की ट्रिक चौंकाने वाली

सार

मध्य प्रदेश के सोहगपुर से एक शर्मनाक खबर सामन आई है। जहां 20 साल की युवती के साथ एक 55 साल के व्यक्ति ने रेप किया। आरोपी इतना शातिर था कि उसे चलती ट्रेन से उतार लिया और स्टेशन के पास ले जाकर हैवानियत कर डाली।  

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश में इस समय महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप और हत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दरिंदों में ना तो पुलिस का  कोई खौफ और ना ही कानून का डर बचा है। नर्मदापुरम जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां 55 साल के व्यक्ति ने एक 20 साल की आदिवासी लड़की के साथ रेप किया। आरोपी ने युवती को अपनी बातों के जाल में फंसाया और चलती ट्रेन से उसे उतार लिया। जिसके बाद स्टेशन के पास ही सुनसान जगह ले जाकर हैवानियत को अंजाम दिया।

वारदात के बाद 4 घंटे तक वह पीड़िता के साथ ही रहा
दरअसल, यह शर्मनाक मामला सोहागपुर रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां भोपाल से छिंदवाड़ा लौटते समय आरोपी ने लड़की को अपनी बातों में फंसाया और सोहागपुर स्टेशन पर उतार लिया। इसके बाद यहां से वो लड़की को सुनसान जगह ले गया और रात एक बजे के करीब उसका रेप किया। वारदात के बाद 4 घंटे तक वह पीड़िता के साथ ही रहा। सुबह 5 बजे उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने   राहगीर से मदद मांगी और पुलिस को मामले की खबर देने को कहा। इसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां उसे हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लड़की अपना क्षेत्र का होने के कारण उस पर भरोसा कर बैठी....
पीड़िता ने बताया कि वह पीड़िता भोपाल में प्राइवेट कंपनी में काम करती है। वह भोपाल से छिंदवाड़ा के लिए निकली थी। वह नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन मैं बैठी थी, जहां उसे पिपरिया तक जाना था। इसके बाद वो पिपरिया से छिंदवाड़ा बस से जाने वाली थी। उसने बताया कि आरोपी भोपाल से ट्रेन में पीड़िता के पास ही बैठा था। वह उसे बात करने लगा और उसने भी खुद को छिंदवाला जाने की बात कहने लगा। इतना ही नहीं खुद को छिंदवाड़ा का रहने वाला बताया। लड़की को उसने अपने बातों में फंसा लिया। लड़की अपने क्षेत्र का होने से उस पर भरोसा कर बैठी। जबकि आरोपी को  जबकि उसे इटारसी जाना था। लेकिन उसके मन में कुछ और चल रहा था।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती...
लड़की ने बताया कि उसने मुझसे कहा कि तुम मेरे साथ सोहागपुर उतर जाओ, पिपरिया उल्टा जाकर क्या करोगी। यहीं से दोनों बस से छिंदवाड़ा चलेंगे। इस दौरन रात के करीब 12 बजे थे। यहां से वो लड़की को रेलवे स्टेशन से बाहर निकलकर पलकमती नदी के पुल के पास ले गया। जहां उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी रेप करने के बाद पीड़िता के साथ  4 घंटे तक रहा। पीड़िता भी डरी-सहमी उसके रही आई। जब आरोपी भाग गया तब उसने राहगीरों से मदद लेकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 55 साल के आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया है। साथ उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है, जो इटारसी रेलवे स्टेशन पर घुमता रहता है।​​​​​​ 

यह भी पढ़ें-छात्रों के सामने महिला टीचर और पुरुष शिक्षक ने की सारी हदें पार, सब देखते रहे और वो करते रहे कांड...
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

School Chale Hum Abhiyan: मध्यप्रदेश प्रवेशोत्सव 2026 में CM मोहन यादव ने दी बच्चों को मुफ्त साइकिल, नामांकन में बड़ी बढ़ोतरी
Today Weather in Bhopal: भोपाल-उज्जैन में गर्मी का कहर! 37°C के बीच आंधी-बारिश का भी खतरा