9 साल छोटे BF ने पहले बनाए संबंध, फिर GF के सिर-पेट, हाथ, खोपड़ी...हर हिस्से में दिया मौत का जख्म

Published : Sep 21, 2022, 05:04 PM ISTUpdated : Sep 21, 2022, 05:35 PM IST
 9 साल छोटे BF ने पहले बनाए संबंध, फिर GF के सिर-पेट, हाथ, खोपड़ी...हर हिस्से में दिया मौत का जख्म

सार

मध्य प्रदेश से एक शॉकिंग वारदात सामने आई है। जहां  नर्मदापुरम जिले में एक 9 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा एक 9 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को दर्दनाक मौत देकर मौत की नींद सुला दिया। आरोपी ने महिला को इतनी भयानक मौत दी की देखने वालों का भी कलेजा कांप गया। सिर-पेट, हाथ, खोपड़ी...ऐसी कोई जगह नहीं बची थी जहां उसने चाकू नहीं घोंपे।

रात 3 बजे वारदात को दिया अंजाम
दरअसल, यह खौफनाक घटना घटना जिले से 70 किमी दूर शिवपुर के लुचगांव गांव की है। जहां 22 साल के संजय केवट (22) ने अपनी 32 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। यह पूरी वारदात मंगलवार रात 2 से 3 तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ मिला था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वारदात से पहले संबंध भी बने। मामले का पता चलते ही पुलिस ने बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया।

9 साल बड़ी और तीन बच्चों कीं मां...फिर भी दिल लगा बैठा
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि हत्यारे युवक और मृतक महिला के बीच अफेयर था। दोनों के अवैध रिश्ते के बारे में उनके परिवार के लोगों को भी जानकारी थी। महिला आरोपी से 9 साल बड़ी ही नहीं, बल्कि तीन बच्चों की मां भी थी। इसके बाद भी उनके बीच संबंध बन गए। महिला के पति को जब इस बारे में पता चला तो वह घर छोड़कर चला गया था। हालांकि हत्या की खबर लगते ही वह लौट आया।

बॉयफ्रेंड ने गुनाह कबूल कर सुनाई अबैध-संबंध की कहानी
आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि महिला को उसका दूसरी लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। अगर वो किसी से बात करे तो वह उस पर शक करने लगती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। हत्या से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी बोला-उसको शांत रहने का बोला था, लेकिन वो नहीं मानी। ऐसे में मैंने गुस्से में उसकी हत्या कर दी। महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।

यह भी पढ़ें-क्रूरता की हद: पत्नी को मार डाला...बुजुर्ग मां और बच्चों को भी नहीं छोड़ा, फिर खुद के कर लिए टुकड़े-टकुड़े
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anuppur Accident: मंदिर दर्शन से पहले मातम, CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
IMD Weather Forecast: दिल्ली-UP में आंधी-बारिश, एमपी-छत्तीसगढ़ में 44°C की भीषण गर्मी! जानें आपके शहर का मौसम