BJP सांसद प्रज्ञा का अनोखा अंदाज, खेल रहीं कबड्डी तो कर रहीं डांस..कांग्रेस ने कहा-अब बीमार नहीं साध्वी

Published : Oct 14, 2021, 08:03 AM ISTUpdated : Oct 14, 2021, 08:08 AM IST
BJP सांसद प्रज्ञा का अनोखा अंदाज, खेल रहीं कबड्डी तो कर रहीं डांस..कांग्रेस ने कहा-अब बीमार नहीं साध्वी

सार

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार  वह अपने अनोखे अंदाज के चलते सुर्खियों में है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के एक दुर्गा पंडाल में गईं और वहां पहुंचकर कबड्डी खेलने लगीं।

भोपाल (मध्य प्रदेश). भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (mp sadhvi pragya thakur ) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार  वह अपने अनोखे अंदाज के चलते सुर्खियों में है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के एक दुर्गा पंडाल में पहुंची और वहां पहुंचकर कबड्डी खेलने लगीं। साथ महिलाओं के साथ गरबा डांस भी किया।

महिलाओं के देख अपने आपको रोक नहीं सकीं साध्वी
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा बुधवार को रात में राजधानी भोपाल के शक्तिनगर में मां काली के दर्शन करने पहुंचीं थीं। जहां पहले तो उन्होंने मां काली का विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण में कबड्डी खेल रहीं महिला खिलाड़ियों के बीच पहुंची। इसी दौरान सांसद से भी रहा नहीं गया और उन्होंने भी कबड्डी खेलना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को मंच पर सम्मानित किया।

सांसद ने सांडों की नसबंदी का किया विरोध
बता दें कि एक दिन पहले ही प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में देसी सांडों की नसबंदी किए जाने का विरोध किया है। सांडों की नसबंदी को लेकर उन्होंने राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पशुपालन मंत्री और कलेक्टर से बात भी की। साथ ही नसबंदी के आदेश को रोके जाने की मांग की। कहा सांडों की नसबंदी करना प्रकृति से खिलवाड़ करने जैसा है। बता दें कि भोपाल कलेक्टर ने 29 सितंबर 2021 को सांडों की नसबंदी को लेकर आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें-साध्वी प्रज्ञा का शाहरुख खान और बेटे आर्यन पर बड़ा हमला, 'ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान की करते'

साध्वी के गरबा डांस पर कांग्रेस ने कसा तंज
वहीं कुछ दिन पहले साध्वी प्रज्ञा भोपाल के एक दुर्गा पडांल में देवी मां के दर्शन करने के लिए पहुंची हुई थीं। जहां उन्होंने जब महिलाओं के गरबा डांस करते हुए देखा तो वह भी गरबा करने लगीं। सोशल मीडिया पर उनका यह गरबा नृत्य वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि कांग्रेस ने उनपर चुटकी लेते हुए तंज कसा कि जब जनता की मुसीबीत पड़ती है तो साध्वी अक्सर बीमार रहती हैं। लेकिन अब देखो वह डांस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें-पांच राज्यों में चुनाव के पहले अमित शाह ने की दिल्ली वाररूम में मीटिंग: यूपी सबसे बड़ी चुनौती क्यों?

शाहरुख का नाम लिए बिना ही किया तीखा हमला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपल से बीजेपी सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर mp sadhvi pragya ने ड्रग्स मामले  (Drugs Case) में पकड़े गए आर्यन खान (Aryan Khan) के बहाने  शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो खाते-कमाते भारत का हैं और लगाते पाकिस्तान में हैं। उन्होंने  शाहरुख का नाम लिए बिना ही उनपर निशाना साधा। कहा कि 'यह वैसे लोग हैं जिनके पास पैसे की अति हो जाती है और उसे अच्छे कामों में खर्च नहीं करते। फिर उनकी संतानें इस तरह के कामों को करने लगती हैं'।
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मोहब्बत में बना अमन खान फिर बना शुभम, भोपाल में मंत्री के सामने हुआ शुद्धि करण
ये है धर्मेंद्र का असली फैन: बर्थडे पर भोपाल में पूरे दिन फ्री चला रहे ऑटो