सिरफिरे ने लड़की को चाकू से 70 बार गोदा, फोड़ी दोनों आंखे और बाहर निकाल दी सारी आंतें

 एक दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है। जहां एक सिरफरे आशिक ने लड़की को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा जिसको सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पहले 70 वार चाकू गोदा, फिर दोनों आंखें फोड़ी और बाद में सारी आतें निकाल दी।

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2019 4:33 AM IST / Updated: Dec 03 2019, 10:07 AM IST

जबलपुर. अक्सर एकतरफा प्यार का अंत खौफनाक ही होता है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश से सामने आई है।  जहां एक सिरफरे आशिक ने लड़की को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतारा जिसको सु नकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दोनों आखें फोड़ी, सारी आंते निकली बाहर
दरअसल, ये खौफनाक वारदात सोमवार दोपहर जबलपुर में हुई है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के घर में घुसकर उसपर 70 से ज्यादा वार किए। इतना ही नहीं आरोपी ने पहले युवती की दोनों आखें फोड़ी। फिर ऐसी बर्बरता की उसकी सारी आंते बिखर गई।

Latest Videos

10 दिन पहले जेल से आया था छूटकर
आरोपी का नाम शिवकुमार चौधरी है, जो 10 दिन पहले जेल से छूटकर आया था। तीन महीने पहले उसने एकतरफा प्यार में लड़की से अश्लील हरकत की थी, जिसकी वजह से उसे फॉक्सो एक्ट में  जेल भेजा गया था। जब लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया तो आरोपी उससे नफरत करने लगा था।

ऑनलाइन मंगाया था चाइना चाकू
आरोपी ने पुलिस को बताया की उसने जेल से छूटते ही युवती की हत्या करने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने ऑनलाइन चाइना चाकू भी मंगाया था। मैंने पहले तीन-चार दिन उसके घर के रेकी भी की थी। फिर जब वो घर में अकेली थी तो में घुस गया और अंदर से कमरा बंद कर लिया ताकि उसके चीखने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दे।

लड़की की चीख सुनकर पड़ोसियों ने तोड़े गेट
वो चाकू पर चाकू मारे जा रहा था, लड़की बुरी तरह से चीख रही थी। इस चीख को सुनकर पड़ोसी गेट तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि वह खून से लथपथ फर्श पर बिखरी पड़ी थी। जबकि आरोपी के शव के पास खड़ा था। उसके चेहरे पर कोई सिकन तक नहीं थी। लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया