ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: एक परिवार के 5 लोगों की मौत, अनहोनी होनी थी इसलिए नहीं मानी थी वो बात

Published : May 26, 2022, 06:31 PM ISTUpdated : May 26, 2022, 06:43 PM IST
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा: एक परिवार के 5 लोगों की मौत, अनहोनी होनी थी इसलिए नहीं मानी थी वो बात

सार

भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। लगन फलदान समारोह से लौट रहा था परिवार। मप्र के ग्वालियर की घटना।

ग्वालियर. कभी-कभी इंसान की एक छोटी सी जिद इतनी भारी पड़ जाती है कि वह अपनी जान तक गंवा बैठता है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण एक्सीडेंट में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष हैं। बता दें, मृतक परिवार को दोपहर में जाने से उनके एक रिश्तेदार ने बहुत रोका था, लेकिन वह नहीं माने। खैर होनी को कौन टाल सकता है।

लगन फलदान समारोह में आया था परिवार
दरअसल, यह दर्दनाक एक्सीडेंट ग्वालियर जिले के बड़ागांव खुरेरी के पास स्थित हसन पुरा ढाबे के पास हुआ। परिवार मूल रूप से मुरैना का रहने वाला था। ये लोग गुरुवार सुबह लगन फलदान समारोह में शामिल होने ग्वालियर आया था। सभी लोग कार्यक्रम के बाद घर जाने विक्रांत कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से एक बोलेरो तेज रफ्तार में आई और पांचों को कुचलकर चली गई। हादसा इतना भयानक था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। बोलेरो चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

हादसे में मरने वालों के नाम

1. निरपाल उर्फ पप्पू जाटव (59)
2. राजा बेटी जाटव (50)
3. बहू रज्जो जाटव (35)
4.  पोती पूनम (7)
5. दूसरी पोती रेशमा (6)

भीड़ ने किया हाइवे बंद, तत्काल पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित कर बुलाया। सभी को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जब तक सभी दम तोड़ चुके थे। भीड़ ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने हालात को संभाला। घटना के बाद ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने परिजन को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

चश्मदीद ने सुनाई हादसे की कहानी
मृतक परिवार के ग्वालियर में रहने वाले रिश्तेदार महेंद्र ने बताया- मैंने निरपाल जी को दोपहर में जाने से रोका था। घरवालों ने कहा था कि गर्मी ज्यादा है, सुबह या शाम को चले जाना। लेकिन वह नहीं माने। खैर, होनी को कौन टाल सकता है। हादसे के वक्त मैं भी उनके साथ था। मैं कुछ सामान लेने गया था, तभी एक बोलेरो आई और पांचों को कुचलते हुए निकल गई।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान