जैसे ही SP साब ने जूते में डाला पैर, पूरे बदन में करंट-सा दौड़ पड़ा, देखा..अंदर बैठा था एक सांप

बारिश में जूते-कपड़े आदि पहनने से पहले अलर्ट रहें। खासकर, अगर ये चीजें कवर्ड में नहीं रखी हैं। इस मौसम में सांप निकलने की बहुत घटनाएं होती हैं। यह मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एसपी से जुड़ा है। मामला सोमवार का है, लेकिन मीडिया में अब यह सुर्खियों में आया है। लंच के बाद जब एसपी साहब ने आफिस जाने के लिए जैसे ही अपने जूते में पैर डाला, उन्हें अंदर कुछ अटपटा लगा। जब जूते में हाथ डालकर देखा, तो पूरे बदन में जैसे करंट दौड़ पड़ा।

Asianet News Hindi | Published : Aug 12, 2020 7:55 AM IST

पन्ना, मध्य प्रदेश. बारिश में जूते-कपड़े आदि पहनने से पहले अलर्ट रहें। खासकर, अगर ये चीजें कवर्ड में नहीं रखी हैं। इस मौसम में सांप निकलने की बहुत घटनाएं होती हैं। यह मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एसपी से जुड़ा है। मामला सोमवार का है, लेकिन मीडिया में अब यह सुर्खियों में आया है। लंच के बाद जब एसपी साहब ने आफिस जाने के लिए जैसे ही अपने जूते में पैर डाला, उन्हें अंदर कुछ अटपटा लगा। जब जूते में हाथ डालकर देखा, तो पूरे बदन में जैसे करंट दौड़ पड़ा। लाजिमी है कि यह देखकर एसपी साहब घबरा गए।


तुरंत हास्पिटल में कराया भर्ती
एसपी मयंक अवस्थी रोज की तरह लंच के बाद आफिस जाने के लिए निकलने वाले थे। तभी जूता पहनते समय उन्हें उसके अंदर सांप दिखा। लेकिन वे जूते में पैर डाल चुके थे। इसके बाद हाथ से उन्होंने जूते के अंदर यह देखने की कोशिश की थी कि क्या है? लिहाजा फौरन स्टाफ को खबर की गई। देखते ही देखते एसपी की कोठी में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. व्हीएस उपाध्याय एसपी के बंगले पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद जब मालूम चला कि सांप ने काटा नहीं है, तो सबने राहत की सांस ली। फिर भी घंटेभर उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। इसके बाद एसपी को इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया। वहां उन्होंने नेशनल अस्पताल में चेकअप कराया। डॉक्टरों की पूरी तसल्ली के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata: मालिक की मौत के बाद डॉगी 'गोवा' ने छोड़ा खाना-पीना
गिद्धों को नहीं दिया शव फिर कैसे हुआ Ratan Tata का अंतिम संस्कार
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा