MP में 100 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, महंगे दामों में देश में दूसरे नंबर पहुंचा मध्य प्रदेश

Published : Jan 28, 2021, 08:11 PM ISTUpdated : Jan 28, 2021, 08:23 PM IST
MP में 100 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, महंगे दामों में देश में दूसरे नंबर पहुंचा मध्य प्रदेश

सार

 गुरुवार को दामों में बढ़ोतरी के बाद अनूपपुर में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि सामान्य प्रट्रोल यहां पर 97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजधानी भोपाल में पेट्रोल नए दाम 94.18 और डीजल 84.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

भोपाल. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश में एक बार इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गया है। जबकि डीजल की कीमत 83 रुपए 53 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं। बता दें कि ​​​​​राजस्थान के बाद देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल मध्य पदेश में बिक रहा है।

सिर्फ 8 महीने में पेट्रोल हो गया 100 के पार 
दरअसल, गुरुवार को दामों में बढ़ोतरी के बाद अनूपपुर में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि सामान्य प्रट्रोल यहां पर 97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं राजधानी भोपाल में पेट्रोल नए दाम 94.18 और डीजल 84.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मई 2020 से पेट्रोल और डीजल के दाम में यह वृद्धि लगातार हो रही है। एमपी में प्रति लीटर पेट्रोल पर 39% और डीजल पर 27% प्रतिशत वैट लगता है। जिसके चलते तेल की कीमतें बढ़ने से मध्य प्रदेश के लोगों का बजट बिगड़ रहा है।

ऐसे पेट्रोल-डीजल आम आदमी पर पड़ रही मार
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल करीब 10% ज्यादा वैट टैक्स ले रही है। जिसके चलते यह दाम बढ़ते जा रहे हैं। इसका असर आम आदमी के बजट पर सीधे तौर पर पड़ा है। पेट्रोल के दामों में वृद्धि से रोजमर्रा की जिंदगी पर फर्क पड़ रहा है। माल भाड़े में वृद्धि होने से सामान की कीमत बढ़ रही हैं, इससे बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका बन रही है। वहीं अब वाहन चलाते हुए जरूरी काम ही निपटाने की बात दिमाग में रहती है और पेट्रोल बचाने का प्रयास किया जाता है।

साइकिल से विधानसभा जाएंगे कांगेस विधायक
कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके पीसी शर्मा ने अनूपपुर में पेट्रोल के दाम बढ़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देकर तंज कसा है। उन्होंने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में साईकिल से विधानसभा जाने का एलान किया है। कहा ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन साईकिल से विधानसभा जाएंगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Registry Yojana: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, प्रदेश में होंगी 50 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्रियां
MP Greenfield Corridor: 5 नए फोरलेन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी, इन शहरों को मिलेगा फायदा