लॉकडाउन में पार्टी मनाते पकड़े 26 लड़के और 7 लड़कियां..गुप्ती से 7 तरह के केक काट रहा था मॉडल

Published : Jul 24, 2020, 02:22 PM ISTUpdated : Jul 24, 2020, 02:23 PM IST
लॉकडाउन में पार्टी मनाते पकड़े  26 लड़के और 7 लड़कियां..गुप्ती से 7 तरह के केक काट रहा था मॉडल

सार

भोपाल में लॉकडाउन के बीच बर्थ-डे पार्टी मना रहे मॉडल और उसके दोस्तों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। जिस कमर्शियल काम्पलेक्स में यह पार्टी आयोजित की गई थी, वो कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बेटे के नाम है। इसे पार्टी के होस्ट ने किराये पर लिया था। पुलिस ने यहां से 26 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा। बर्थडे खुद को मॉडल बताने वाले नावेद का था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब वो गुप्ती से 7 तरह के केक काटते मिला। पुलिस ने अवैध शराब भी पकड़ी है।

 

भोपाल, मध्य प्रदेश. पुलिस ने कांग्रेस के विधायक मुकेश नायक के बेटे के कमर्शियल काम्पलेक्स में गुरुवार देर रात चल रही नाइट पार्टी पर छापा मारा। हालांकि यह जगह किराये पर ली गई थी। पुलिस ने यहां से 26 लड़के और 7 लड़कियों को पकड़ा। बर्थडे खुद को मॉडल बताने वाले नावेद का था। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब वो गुप्ती से 7 तरह के केक काटते मिला। पुलिस ने अवैध शराब भी पकड़ी है। शाहपुरा पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑरा मॉल के सामने एक कमर्शियल काम्प्लेक्स में यह पार्टी चल रही है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारा। मुकेश नायक ने बताया कि मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी ने 3 महीने पहले उनसे यह जगह किराए पर ली है। कॉम्पलेक्स की सभी दुकानें उन्होंने किराये पर दे रखी हैं।

गुप्ती से केक काट रहा था मॉडल..
क्राइम ब्रांच की टीम जब मौके पर पहुंची, तो मालूम चला कि यह पार्टी भेल निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने दी थी। वो खुद को मॉडल बताता है। पुलिस ने मौके से 14 हुक्का, विदेशी शराब, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह 4 बजे तक जारी रही। बताते हैं कि नावेद पहले एमपी नगर और पिपलानी थाने की हवा भी खा चुका है। वह चाकू के बजाय गुप्ती से 7 तरह के केक काट रहा था।

 

 

पुलिस को यह जगह किराये पर लेने वाले तो हाथ नहीं लगे, लेकिन मैनेजर रवि और अन्य महिला कर्मचारी पकड़ ली गईं। पार्टी में हनी ट्रैप मामले में सरकारी गवाह बनी प्रीति सिंह भी मौजूद थी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत
Bhopal Weather Today: मकर संक्रांति पर भोपाल का मौसम कैसा रहेगा? दिखेगा ठंड और धूप का शानदार मेल