महाकाल-ओंकारेश्वर में पूजन करेंगे राहुल गांधी, देखिए मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा रूट और शेड्यूल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में दस्तक देने जा रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी प्रदेश में कई जगह जाएंगे। इसके साथ ही वह महाकाल-ओंकारेश्वर के दर्शन और नर्मदा पूजन करेंगे। प्रदेश में यात्रा 13 दिन तक रहेगी जिसमें पूरे मालवा और निमाड़ क्षेत्र को कवर किया जाएगा।

Arvind Raghuwanshi | Published : Nov 9, 2022 12:34 PM IST / Updated: Nov 09 2022, 06:05 PM IST

उज्जैन (मध्य प्रदेश). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है। एक दिन पहले यात्रा ने महाराष्ट्र में प्रवेश किया है। लेकिन जल्द ही 20 नवंबर को राहुल गांधी की यह यात्रा मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के नेताओं के नेताओं ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं दस दिन पहले ही इसका रूट भी तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक बार फिर सॉफ्ट हिंदुत्व की झलक दिखाई देगी।  खुद पूर्व सीएम कमलनाथ इसी तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक दिन पहले कमलनाथ ने इंदौर पहुंचकर इसका जायजा लिया।

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे राहुल गांधी
दरअसल, मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रदेश के दोनों  ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के दर्शन करने के बाद साधु-संतों के साथ पूजन-पाठ भी करेंगे। इसके अलावा वह बाबा महाकाल की नगर उज्जैन में एक बड़ी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। बताया तो यह भी जा रहा है कि राहुल इस बीच नर्मदा में स्नान भी करेंगे।

प्रदेश में यात्रा 13 दिन तक रहेगी, 385 किमी चलेंगे राहुल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में राजस्थान बॉर्डर से प्रवेश करेगी प्रदेश में यात्रा 13 दिन तक रहेगी। इस दौरान राहुल गांधी करीब 385 किलोमीटर दूरी तय करेंगे। यात्रा अकेले तीन दिन इंदौर में रुकेगी। उज्जैन, इंदौर, बुरहानपुर, आगर समेत पूरे मालवा को यात्रा के जरिए कवर किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि प्रदेश के  एंट्री पॉइंट पर 50 हजार से लेकर 1 लाख कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। वहीं अंत में  3 दिसंबर को यात्रा  आगर जिले के सुसनेर विधानसभा से राजस्थान एंट्री करेगी।

 यात्रा के जरिए धार्मिक और जातीय सियासी साधने की तैयारी
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मध्य प्रदेश की 30 से ज्यादा विधासभा सीटे कवर करेंगे। इसके साथ ही वह धार्मिक और जातीय समकीरण भी साधेंगे। इसके लिए राहुल ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर का पूजन करेंगे। इसके साथ ही नर्मदा का पूजन भी करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा महू भी जाएगी, जहां राहुल डॉ, भीमराब अंबेडकर की जन्मभूमि पर रात बिताएंगे। वहीं राहुल इंदौर में अहिल्या देवी और बड़े गणपति के दर्शन करेंगे। राहुल खंडवा जिले में आदिवासी नेता तांत्या भील के जन्मस्थान का भी दौरा करेंगे।

कांग्रेस ने शिवराज सरकार से की सुरक्षा की मांग
इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ने मंगलवार को ग्वालियर में हुई फायरिंग की घटना का हवाला देते हुए यात्रा के सांसद चरण के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की। प्रदेश में कांग्रेस के सीनियर नेता और विपक्षी नेता गोविंद सिंह शिवराज सरकार से यात्रा के दौरान पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जानबूझकर "भारत जोड़ी यात्रा" को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें-दिग्विजय सिंह का कमलनाथ को पत्र: भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर पर नहीं हो मेरी तस्वीर, जानिए ऐसा क्यों कहा
 

Share this article
click me!