चुपके से 8 करोड़ का चंदन ले जा रहे थे दो युवक, विदेशों में भी है इसकी डिमांड

Published : Oct 06, 2019, 05:26 PM ISTUpdated : Oct 06, 2019, 05:27 PM IST
चुपके से 8 करोड़ का चंदन ले जा रहे थे दो युवक, विदेशों में भी है इसकी डिमांड

सार

मध्यप्रदेश की एसटीएसएफ ने राज्य से तमिलनाडु के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब आठ करोड़ रुपए के 15,500 किलोग्राम दुर्लभ लाल चंदन जब्त किया है।  

भोपाल. मध्यप्रदेश की राज्य स्तरीय टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने राज्य के धार जिले से तमिलनाडु के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब आठ करोड़ रुपये के 15,500 किलोग्राम दुर्लभ लाल चंदन (रक्त चंदन या प्टेरोकारपस सेंटेलिनस) जब्त किया।

विदेशों में भी है इस चंदन की डिमांड
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया, कि हाल में धार जिले के खलघाट टोल प्लाजा से तमिलनाडु के दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। जबकि एक अन्य आरोपी को तमिलनाडु के ही तिरुवल्लुवर से पकड़ा  गया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी इस लाल चंदन को चेन्नई से मुरादाबाद ले जा रहे थे। इस चंदन की विदेशों में भारी मांग है। इसका इस्तेमाल दवा, डाई, मूर्ति और वाद्य यंत्र बनाने में किया जाता है।

आन्ध्र प्रदेश और तमिलनाडु ले जाकर की पूछाताछ
आरोपियों के विरुद्ध जैव-विविधता अधिनियम 2002 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय की मंजूरी से हिरासत में लेकर आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर एवं तमिलनाडु के चेन्नई ले जाकर पूछताछ एवं जांच की गई।

आरोपियों ने कबूल किया अपना गुनाह
उन्होंने कहा, ‘‘संगठित गिरोह ने स्वीकार किया कि जब्त लाल चंदन को आन्ध्रप्रदेश के तिरुपति-तिरुमाला की पहाड़ियों के आस-पास के संरक्षित क्षेत्र से लाया गया था। आरोपियों ने पूर्व में भी लाल चंदन की तस्करी की थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।’’
 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो से दुनिया को संदेश! चीतों, टाइगर और गिद्धों के जरिए MP बना वाइल्डलाइफ सुपरपावर
IMD Weather: लखनऊ-कानपुर में उमस, भोपाल-इंदौर में आग उगलेगा सूरज, पढ़ें 10 शहरों का पूरा मौसम अपडेट