शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोलेः सिंधिया पर हुआ जानलेवा हमला

Published : Mar 13, 2020, 11:18 PM IST
शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोलेः सिंधिया पर हुआ जानलेवा हमला

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला किया गया। 

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी गाड़ी रोकी गई और उस पर पथराव किया गया। किसी तरह उनके ड्राइवर ने गाड़ी भगाकर उनकी जान बचाई। शिवराज ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है और हर जगह अराजकता का माहौल है। जब सिंधिया जैसे बड़े नेता पर जानलेवा हमला किया जा सकता है तो आम आदमी हालत समझी जा सकती है। 

सिंधिया ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है और पार्टी ज्वाइन करने के कुछ घंटों के भीतर ही उन्हें भाजपा की तरफ से राज्यसभा का टिकट भी दे दिया गया। उनके साथ कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन 22 विधायकों में कमलनाथ सरकार के 6 मंत्री भी शामिल हैं। सिंधिया के पाला बदलने से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है और फ्लोर टेस्ट होने पर उनकी सरकार का गिरना तय है। 

शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंधिया की वजह से कांग्रेस सरकार राज्य में अल्पमत में आ गई है और हो सकता है इसी वजह से बौखलाई कांग्रेस सरकार ने उन पर जानलेवा हमला करवाया हो। उन्होंने इस मामले पर जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।  

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश