महिलाओं के अंडर गारमेंट्स की चोरी कर रहा था एक शख्स, वीडियो में हरकत देख पुलिस भी सन्न

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक चोर सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के अंडर गारमेंट्स  चुराता है। जब लोगों की नींद लग जाती तो वो रात एक बजे के आसपास घर में घुसता और इन्हें चुराकर ले जाता। वो कई घरों से चोरी कर चुका है। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 6, 2022 11:31 AM IST / Updated: Sep 06 2022, 06:22 PM IST

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). अभी तक आपने चोरों को गहने और पैसे और महंगी चीजों को चुराते सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक महिलाओं के अंडर गारमेंट्स की चोरी करता है। लेडीज के इनर-वियर के लिए वह लोगों के घरों में छत के जरिए घुसता है और जब वो बाहर निकलता है तो उसके हाथ में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स होते हैं।

पुलिस ने जब चोर का सीसीटीवी देखा तो उड़ गए होश
दरअसल, चोरी की यह अजीब घटना ग्वालियर के उपनगर थाना क्षेत्र के गौसपुरा की है।  जहां पूरी कॉलोनी के लोग इस साइको चोर की आदतों से परेशान हैं। वो कई घरों से महिलाओं के इनर वियर चुरा चुका है। कई लोगों ने शर्म के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन जब मामले बढ़ने लगे तो इलाके के रहवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

Latest Videos

वीडियो में चोर की हरकत देख पुलिस भी सन्न
जब लोगों ने इस चोरी की कहानी पुलिस को सुनाई तो वह सन्न रह गए। इसी बीच महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुराने का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। चोर के इस सीसीटीवी में जो कुछ दिखा, उसे देखकर परिवार सन्न रह गया है। वहीं जब पुलिस ने भी इन सीसीटीवी कैमरों को देखा तो वह भी शॉक्ड रह गए।

रात एक बजे छत या पाइप के सहारे घर में घुसता है चोर
 वीडियो में नजर आ रहा युवक पहले तो उस घर के आसपास से गुजरता है जिसमें वो चोरी करना चाहता है। आधी रात के बाद ये चोर वापस उसी घर के पास आता है, फिर छत या पाइप के सहारे घर में दाखिल होता है। इसके बाद तार या रस्सी पर टंगे कपड़ों में से सिर्फ महिलाओं के अंडर गारमेंट्स को चोरी कर ले जाता है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है। अभी तक चोर हाथ नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें-हुस्न की हसीना से सावधान: जो Video कॉल पर बात करते-करते उतार देती कपड़े, एक राज के लिए सबकुछ करने को तैयार

यह भी पढ़ें-डॉक्टर और नर्स की ड्रर्टी कहानी: पति के इलाज के बहाने मिलते, फिर चेट पर दिखाते प्राइवेट पार्ट...अब ट्विस्ट

वीडियो में देखिए सनकी चोर की करतूत

Share this article
click me!

Latest Videos

'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'